बड़जोड़ा के देवचा में हाथी के हमले में युवक की मौत, इलाके में शोक और दहशत



बांकुड़ा: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के बड़जोड़ा थाना अंतर्गत देवचा इलाके में कथित तौर पर जंगली हाथी के हमले में एक युवक की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान स्वपन पंडित (35) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह बड़जोड़ा स्थित एक होटल में कार्यरत थे।

परिवार का कहना है कि शनिवार रात होटल का काम खत्म करने के बाद करीब रात 9 बजे स्वपन ने फोन कर घरवालों को बताया था कि वह घर के लिए निकल चुके हैं। इसके बाद उनके मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं हो सका। परिजनों को लगा कि वह सुरक्षित अपने गांव देजुरी पहुंच गए होंगे।



रविवार सुबह सूचना मिली कि देवचा इलाके में सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान स्वपन पंडित के रूप में की। परिजनों का आरोप है कि जंगली हाथी के हमले में उनकी मौत हुई है।

सूचना मिलने पर बड़जोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया।



स्थानीय सूत्रों के अनुसार, देवचा और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से कई जंगली हाथियों का विचरण देखा जा रहा है। वन विभाग भी हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। हालांकि स्वपन पंडित की मौत का वास्तविक कारण अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक से स्थायी राहत दिलाने के लिए वन विभाग और प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर