कर्ज के पैसे नहीं चुका पाने पर महिला की धारदार हथियार से हत्या, हावड़ा में सनसनी



हावड़ा: हावड़ा के चटर्जीहाट थाना क्षेत्र में कथित तौर पर कर्ज के पैसे नहीं चुका पाने को लेकर एक गृहवधू की धारदार हथियार से हत्या कर दिए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह वारदात ओला बीबी तल्ला स्थित एक आवासीय परिसर के भीतर सोमवार दोपहर बाद हुई।



पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका की पहचान भारती हाजरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर किसी व्यक्ति ने फोन कर उन्हें अपार्टमेंट के नीचे बुलाया। नीचे पहुंचते ही उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रात में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



मृतका के पति ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी ने एक स्थानीय व्यक्ति से ब्याज पर कुछ पैसे उधार लिए थे। समय पर रकम वापस नहीं कर पाने के कारण लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उनका आरोप है कि इसी विवाद के चलते योजनाबद्ध तरीके से उनकी पत्नी को नीचे बुलाकर हत्या की गई।

घटना की सूचना मिलते ही चटर्जीहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



इस मामले में संलिप्तता के संदेह में कुछ स्थानीय लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल