अभिषेक बनर्जी के घर पर पुलिस का छापा: सुमित रॉय की तलाश में कालीघाट पहुंची टीम, ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंचीं



कोलकाता :शनिवार तड़के सुबह तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर शालबनी थाने की पुलिस ने भारी संख्या में केंद्रीय बलों के साथ छापेमारी की। इस दौरान कोलकाता पुलिस की एक टीम भी मौके पर मौजूद थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह तलाशी अभियान अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक (PA) सुमित रॉय की तलाश में चलाया गया था।दरवाजा न खोलने पर पुलिस ने तोड़ा .बताया जा रहा है कि तड़के सुबह घर के बाहर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने कई बार दरवाजा खोलने का अनुरोध किया। पुलिस का दावा है कि बार-बार कहे जाने के बावजूद अंदर से दरवाजा नहीं खोला गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इसके बाद पुलिस घर के गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई और तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान केंद्रीय बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। घटना की खबर मिलते ही पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सुबह-सुबह कालीघाट स्थित आवास पर पहुंच गईं। सूत्रों के मुताबिक, वह सुबह करीब 8 बजे वहां से रवाना हुईं।



क्या है पूरा मामला?

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शालबनी थाने में अभिषेक बनर्जी के सहायक सुमित रॉय के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। इस शिकायत में वित्तीय हेरफेर (आर्थिक धोखाधड़ी) का आरोप लगाया गया है। इसी मामले की जांच के सिलसिले में यह तलाशी अभियान चलाया गया।जांच में पूरा सहयोग किया: अभिषेक बनर्जी.



तलाशी खत्म होने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा, "मैंने उन्हें (सुमित रॉय को) छुपा कर रखा है या नहीं, इसके लिए पूरे घर की तलाशी ली गई है। इसका जवाब आप जांच एजेंसी के प्रतिनिधियों से ही पूछें।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच में पूरा सहयोग किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर