कुनुस्तोरिया कोलियरी में बीएमएस की गेट मीटिंग, वेतन समझौता-12 को लेकर मजदूरों को किया जागरूक



जामुड़िया -कुनुस्तोरिया कोलियरी में खान श्रमिक कांग्रेस (भारतीय मजदूर संघ) के बैनर तले एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया. बैठक में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया.कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी कोयला वेतन समझौता-12 के संबंध में मजदूरों को जागरूक करना था.


सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि जय नाथ चौबे ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा राष्ट्रहित, उद्योग हित और मजदूर हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने बताया कि कोयला वेतन समझौता-11 की अवधि 30 जून 2026 को समाप्त हो रही है और 1 जुलाई 2026 से वेतन समझौता-12 लागू होना है। इसके लिए वेतन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर 25 जून से 30 जून तक लगातार पिट मीटिंग, गेट मीटिंग और स्ट्रीट मीटिंग के माध्यम से श्रमिकों को जागरूक किया जा रहा है।


श्री चौबे ने आरोप लगाया कि कुछ अन्य श्रमिक संगठन समय पर वेतन समझौता नहीं होने देना चाहते और मजदूर हितों से अधिक राजनीति में रुचि रखते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ सम्मानजनक वेतन समझौता-12 के लिए पूरी ताकत से प्रयासरत है। वेतन वृद्धि, सुरक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बीएमएस विशेष ध्यान दे रहा है।


उन्होंने मजदूरों से किसी भी प्रकार के भ्रम और भ्रामक प्रचार से बचने की अपील करते हुए संगठन के साथ एकजुट रहने का आह्वान किया। सभा को बीएमएस के प्रदेश सचिव महेंद्र गुप्ता, खान श्रमिक कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, महामंत्री मृत्युंजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज चौबे सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में हरेंद्र प्रसाद, राजा सिंह, ध्रुव देव सिंह, पंकज तिवारी, पवन सिंह, आशीष घोष समेत बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर