कल्याणी, 26 मई: पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। नदिया जिले के कल्याणी में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की कद्दावर नेता और सांसद काकली घोष दस्तीदार अचानक शामिल होने पहुंची हैं। उनके इस कदम के बाद से राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं।
दो अन्य तृणमूल विधायक भी बैठक में मौजूद
खबरों के मुताबिक, कल्याणी की इस बैठक में सिर्फ सांसद काकली घोष दस्तीदार ही नहीं, बल्कि उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा और स्वरूपनगर विधानसभा क्षेत्रों के दो अन्य तृणमूल कांग्रेस विधायक भी मौजूद हैं। इन तीनों नेताओं को शुभेंदु अधिकारी की बैठक में एक साथ देखे जाने के बाद राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी के भीतर बड़े विद्रोह के संकेत मिल रहे हैं।
तृणमूल खेमे में मची खलबली
लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के इन प्रमुख चेहरों का इस तरह की बैठक करना तृणमूल कांग्रेस के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, इन नेताओं या भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि यह कोई औपचारिक दलबदल की तैयारी है या कोई गुप्त राजनीतिक रणनीति। इस घटनाक्रम के बाद से पूरे राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं।

0 टिप्पणियाँ