रानीगंज: सड़क हादसे में टूरिस्ट बस के 16 यात्री घायल, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा


रानीगंज-मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र के रानीगंज स्क्वायर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी.झारखंड के गिरिडीह (मालडा गामा बाजार) से कोलकाता की ओर जा रही एक टूरिस्ट कोच बस को पीछे से आ रहे एक 14 चक्का ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बस में सवार लगभग 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.


आधी रात को मची चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 12:30 बजे की है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना के समय बस का चालक सड़क पर चलती दूसरी बस के चालक से बात करने की कोशिश कर रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और बस को टक्कर मार दी.



पुलिस की मानवीय पहल और त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाने के अंतर्गत पंजाबी मोड़ पुलिस चौकी के प्रभारी (इनचार्ज) नाजिमुल हुदा भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने तीन एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर 16 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया. जो यात्री सुरक्षित थे या जिन्हें मामूली चोटें आई थीं, पुलिस ने उनकी मदद के लिए हाईवे पर अन्य बसों को रुकवाया और विशेष पहल करते हुए सभी को कोलकाता की ओर रवाना किया.



हादसे के बाद इलाके में काफी तनाव देखा गया, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की विशेष टीम ने मोर्चा संभाला.हालांकि कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने (मृत्यु) की खबर नहीं है.

पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता और मानवीय चेहरे की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात