रिश्ते शर्मसार: रानीगंज में फूफा ने 6 महीने तक किया नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार



रानीगंज - रानीगंज के बरदही इलाके से मानवता और पारिवारिक रिश्तों को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है. यहाँ एक 45 वर्षीय राजमिस्त्री पर अपनी ही 14 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ पिछले छह महीनों से यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है. इस मामले ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है.


डरा-धमका कर 6 महीने तक किया अत्याचार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी राजमिस्त्री पिछले कई महीनों से अपनी भतीजी को अपनी हवस का शिकार बना रहा था. मासूम बच्ची इस कदर डरी हुई थी कि वह किसी से कुछ कह नहीं पा रही थी. आरोपी उसे लगातार जान से मारने या सामाजिक बदनामी की धमकी देकर चुप रखता था.


बड़ी बहन के सामने खुला राज

पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसे अपनी छोटी बहन के व्यवहार में बदलाव और फूफा के गलत आचरण पर संदेह हो रहा था. जब उसने छोटी बहन को भरोसे में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो बच्ची फूट-फूट कर रो पड़ी और बीते छह महीनों की आपबीती सुनाई. बहन ने बताया कि अत्याचार जब बर्दाश्त से बाहर हो गया, तब जाकर यह मामला उजागर हुआ.पीड़िता की बड़ी बहन ने कहा कि हम चाहते हैं कि ऐसे व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिले और उसे उम्रकैद हो, ताकि समाज में एक मिसाल कायम हो सके.


पुलिसिया कार्रवाई और मेडिकल जाँच

मामले की गंभीरता को देखते हुए रानीगंज थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में आरोपी की पत्नी ने भी रानीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि परिवार भी आरोपी के इस घिनौने कृत्य के खिलाफ खड़ा है.


रानीगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.


सामाजिक आक्रोश

स्थानीय निवासियों ने रानीगंज थाना पहुँच कर कहा की इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वे पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए थाने आए हैं.उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि भविष्य में किसी भी नाबालिग के साथ ऐसी दरिंदगी न हो. अपराधी को कानून के दायरे में लाकर सख्त सजा देना अनिवार्य है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात