"2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र, माफियाओं के लिए बंगाल में नहीं बचेगी जगह" ,रानीगंज को किसी प्रकार से नुकसान नहीं होगी— जी. किशन रेड्डी

• केंद्रीय कोयला मंत्री ने रानीगंज में फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

• 'रानीगंज बचाओ कमेटी' को मिला आश्वासन: "रानीगंज खाली करने की कोई योजना नहीं, अफवाहों से बचें"



रानीगंज: केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी रविवार को रानीगंज के स्पोर्ट्स असेंबली पहुंचे, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति साझा की और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।



कार्यक्रम की शुरुआत में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पार्थ घोष ने केंद्रीय मंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके पश्चात भाजपा मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह, दिनेश सोनी और बीएमएस के अखिल भारतीय सदस्य जयनाथ चौबे सहित आशा शर्मा और अपूर्व हाजरा ने भी मंत्री महोदय का स्वागत किया।

स्वागत समारोह के बाद किशन रेड्डी ने स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ एक अहम बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती ही जीत का आधार है। उन्होंने प्रत्याशी पार्थ घोष की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर घर तक मोदी सरकार की योजनाओं को पहुँचाने का आह्वान किया।


विपक्ष पर प्रहार: महिला आरक्षण और विकास

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, "भाजपा के लिए राष्ट्र हमेशा सर्वोपरि रहा है। दो दिन पहले संसद में महिला आरक्षण बिल लाया गया, लेकिन कांग्रेस और डीएमके जैसे विपक्षी दलों के अड़ंगे के कारण यह पारित नहीं हो सका। आजादी के 80 साल बाद भी विपक्ष महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित रखना चाहता है।" उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यदि संकल्प लिया है, तो महिला आरक्षण आज नहीं तो कल हकीकत बनकर रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। पहली बार देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो केवल सपने नहीं देखता, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने का साहस रखता है।


कोयला माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' की चेतावनी

 रानीगंज कोयलांचल में कोयला माफियाओं के दबदबा पर मंत्री ने कड़े लहजे में कहा, "नरेंद्र मोदी की सरकार में किसी भी माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा। चुनाव के बाद इसका विस्तार से खुलासा होगा।" उन्होंने दावा किया कि बंगाल में 'डबल इंजन' की सरकार बनते ही अपराधियों और माफियाओं को छिपने की जगह नहीं मिलेगी।


रानीगंज के अस्तित्व पर दिया बड़ा आश्वासन

आज के कार्यक्रम में रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स,'रानीगंज बचाओ मंच के सदस्यों ने भी केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की और क्षेत्र के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरों को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं. जी. किशन रेड्डी ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की ऐसी कोई परियोजना नहीं है जिससे रानीगंज को खाली कराया जाए।उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें। मंत्री ने आश्वासन दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे दोबारा रानीगंज आएंगे और स्थानीय लोगों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात