रानीगंज में सेवा और समर्पण का अनूठा संगम: मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

समाजसेवा और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ललित झुनझुनवाला एवं डॉ. निरापद मंडल सम्मानित



रानीगंज: समाजसेवा और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए रविवार को रानीगंज गायत्री परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट एवं मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में एक मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. बादाम बागान स्थित संस्था के सभागार में आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया.

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा और चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उद्योगपति एवं समाजसेवी ललित कुमार झुनझुनवाला तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. निरापद मंडल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया.संस्था की ओर से दोनों को मानपत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई.



शिविर में आम लोगों के लिए ब्लड शुगर जांच, ईसीजी तथा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण की नि:शुल्क व्यवस्था की गई थी. इसके साथ ही हाइड्रोसील एवं बवासीर जैसी बीमारियों के लिए नि:शुल्क ऑपरेशन सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई. जरूरतमंद मरीजों के बीच नि:शुल्क दवाइयों के साथ-साथ व्हीलचेयर, वॉकर एवं अन्य सहायक सामग्री का वितरण भी किया गया.

संस्था के सचिव गया प्रसाद पांडेय ने बताया कि ट्रस्ट लगातार समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास कर रहा है.उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे.



कार्यक्रम में वक्ताओं ने ललित कुमार झुनझुनवाला के औद्योगिक एवं सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वहीं, डॉ. निरापद मंडल की चिकित्सा सेवा को मानवता की मिसाल बताते हुए कहा गया कि उन्होंने गरीब एवं असहाय मरीजों के उपचार को अपना जीवन उद्देश्य बना लिया है.


कार्यक्रम का संचालन आर.पी. खेतान ने किया. उन्होंने कहा कि संस्था समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रही है.वहीं, कार्यक्रम के संयोजक तथा सचिव गया प्रसाद पांडे ने मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं.

इस अवसर पर डॉ. संजीत पांडे (प्राचार्य, टीडीबी कॉलेज), प्रोफेसर अनीता मिश्रा, तापस बंदोपाध्याय (पूर्व प्रधानाध्यापक), दया शंकर सिंह, रवि केसरी (वरिष्ठ भाजपा नेता), अशोक बूचसिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात