जामुड़िया में 'डॉक्टर' ने किया जीत का इलाज: बिजन मुखर्जी ने निवर्तमान विधायक हरेराम सिंह को 22,514 मतों से दी पटखनी



जामुड़िया: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों में जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिजन मुखर्जी ने एक बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक हरेराम सिंह को 22,514 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया.

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार डॉ. बिजन मुखर्जी (भाजपा) को 90,150 मत जबकिहरेराम सिंह (टीएमसी) 67,636 मत मिले.



पिछली हार को भुलाकर 'होम ग्राउंड' पर लहराया परचम

डॉ. बिजन मुखर्जी के लिए यह जीत कई मायनों में खास है.पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने रानीगंज सीट से भाजपा के टिकट पर किस्मत आजमाई थी, जहां उन्हें टीएमसी के तापस बनर्जी के हाथों मात्र 3,556 मतों के मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था.

जामुड़िया के बीजपुर इलाके के मूल निवासी डॉ. मुखर्जी एक प्रतिष्ठित चिकित्सक हैं और उनके पिता स्व. दिलीप मुखर्जी भी इलाके के एक नामी अधिवक्ता थे.स्थानीय निवासी होने के कारण डॉ. मुखर्जी को अपने 'होम ग्राउंड' पर जनता का भरपूर समर्थन मिला.



विजयी प्रत्याशी की प्राथमिकताएं

जीत के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. बिजन मुखर्जी ने कहा की यह जीत जामुड़िया के जांबाज भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और केंद्रीय नेतृत्व की दूरदर्शिता का परिणाम है. विधायक के रूप में मेरी पहली प्राथमिकता जामुड़िया अंचल में पेयजल की गंभीर समस्या का समाधान करना और स्थानीय कल-कारखानों में यहां के युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करना होगा.


वहीं, हार स्वीकार करते हुए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार हरेराम सिंह ने कहा, हमने क्षेत्र में काफी विकास कार्य किए थे, लेकिन लगता है कि जनता इस बार परिवर्तन चाहती थी और वही जनादेश सामने आया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात