रानीगंज: टोटो चालक की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर की हत्यारों को सजा देने की मांग

शव को रख कर प्रदर्शन करते


रानीगंज-रानीगंज के 91 नंबर वार्ड अंतर्गत गिरिजा पाड़ा (काठगादा) इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय टोटो चालक राज भुंईया (24) का शव पड़ोस के ही एक कारखाने से बरामद हुआ. शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में तनाव व्याप्त हो गया. परिजनों और स्थानीय लोगों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है.


बांकुड़ा मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन

घटना से आक्रोशित लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी और सजा की मांग को लेकर शव को बांकुड़ा जाने वाले नेशनल हाईवे 60 पर रख कर अवरुद्ध कर दिया. लगभग एक घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक राज के हत्यारों को चिन्हित कर सजा नहीं दी जाती, वे शांत नहीं बैठेंगे.


विवाद और हत्या की आशंका

मृतक राज भुंईया की मां राजवंती देवी ने इस घटना के पीछे कुछ दिन पहले हुए विवाद का हवाला दिया है.उनके अनुसार शुक्रवार को राज अपना टोटो लेकर मेजिया गया था. वहां वापसी के दौरान यात्रियों को बैठाने को लेकर उसका किसी दूसरे टोटो चालक से तीखा विवाद और झगड़ा हुआ था. रानीगंज लौटने के बाद भी गिरजा पाड़ा इलाके में कुछ स्थानीय टोटो चालकों के साथ उसकी फिर से इसी मुद्दे को लेकर बहस हुई थी.


परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते राज की हत्या की गई और उसके शव को स्थानीय बंद पड़े बर्न्स स्टैण्डर्ड(लाल कोठी) कारखाने में फेंक दिया गया. खबर पाकर भुंइया उत्थान समिति के पदाधिकारी सिंटू भुंइया मौके पर पहुँच कर दोषियों को अविलंब गिरफ्तारी की मांग किया,उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते है,तब तक शव को इसी तरह नेशनल हाइवे 60 पर रखकर प्रदर्शन किया जाएगा,एवं पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को नहीं ले जाने दिया जाएगा.


पुलिस की कार्रवाई और आश्वासन

सड़क जाम और तनाव की सूचना मिलते ही रानीगंज थाने की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और काफी समझाने-बुझाना के बाद जाम खुलवाया.पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.

फिलहाल, पुलिस उन टोटो चालकों की तलाश कर रही है जिनसे राज का विवाद हुआ था. इस घटना के बाद से गिरजा पाड़ा इलाके में मातम और रोष का माहौल है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात