श्री महावीर व्यायाम समिति के चुनाव 24 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद, आज ही होगी मतगणना




रानीगंज: शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक व खेल संस्था श्री महावीर व्यायाम समिति के प्रबंधकीय समिति का चुनाव गुरुवार को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. हर दो वर्ष के अंतराल पर होने वाले इस चुनाव को लेकर सदस्यों में भारी उत्साह देखा गया.


चुनावी समीकरण और प्रक्रिया

समिति के कुल 871 मतदाताओं के लिए मतदान की व्यवस्था की गई थी. इस बार चुनाव मैदान में कुल 24 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदाता कुल 24 में से 17 प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे. चुने गए ये 17 सदस्य ही बाद में आपस में बैठक कर अध्यक्ष, सचिव व अन्य महत्वपूर्ण पदों का निर्णय लेंगे. निर्वाचित 17 सदस्यों के अलावा 4 अन्य सदस्यों को बाद में मनोनीत किया जाएगा, जिससे कुल 21 सदस्यीय संचालन समिति का गठन होगा.



घर बैठे मतदान की अनूठी पहल

चुनाव कमेटी के चेयरमैन महेश कुमार खेरिया ने बताया कि चुनाव को समावेशी बनाने के लिए विशेष प्रयास किए गए. जो मतदाता बुजुर्ग हैं या शारीरिक रूप से मतदान केंद्र तक आने में असमर्थ थे, उनके घर जाकर मतदान करवाया गया। इस प्रक्रिया में सत्यनारायण अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा. मतदाताओं को तीन श्रेणियों— जनरल, डोनर और आउटडोर में विभाजित किया गया था.



अनुभवी चुनाव कमेटी की देखरेख

चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 31 सदस्यीय एक चुनाव कमेटी का गठन किया गया है.चेयरमैन महेश कुमार खेरिया,को-चेयरमैन: सुमित कयाल और पंकज माहेश्वरी,ऑब्जर्वर विशाल चौधरीसहयोगी: रवि शर्मा, हर्ष खेतान एवं रानीगंज के अन्य गणमान्य व्यक्ति.


चेयरमैन महेश कुमार खेरिया और हर्ष खेतान ने संयुक्त रूप से बताया कि पूरी प्रक्रिया बेहद दोस्ताना और पारदर्शी रही। वर्तमान कमेटी ने भी इस प्रक्रिया को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया. मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब सबकी नजरें नतीजों पर टिकी हैं.समिति के अनुसार, मतगणना आज ही संपन्न की जाएगी, जिसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि अगले दो वर्षों के लिए संस्था की कमान किन हाथों में होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?