शगुन मैरिज हॉल पर नगर निगम का कब्जा, पार्षद सीके रेशमा पर राजनीतिक प्रभाव के दुरुपयोग का आरोप



आसनसोल: आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 23 स्थित शगुन मैरिज हॉल को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच शुक्रवार को नगर निगम ने हॉल को अपने कब्जे में ले लिया। नगर निगम के कानूनी सलाहकार सुदीप्त घटक और कार्यकारी अभियंता आरके श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और औपचारिक रूप से हॉल का नियंत्रण निगम के हाथों में लिया।



आरोप है कि वार्ड 23 की पार्षद सीके रेशमा ने टेंडर नहीं मिलने के बावजूद राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर “आसनसोल वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन” नामक एनजीओ के माध्यम से मैरिज हॉल पर कब्जा बनाए रखा। नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि यहां अवैध रूप से समारोह आयोजित कर शुल्क भी वसूला जाता रहा।



वहीं सीके रेशमा ने कहा कि चार तारीख के बाद हुई घटनाओं के बाद वह इस मामले में शामिल नहीं रहना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने स्वेच्छा से मैरिज हॉल की चाबी नगर निगम को सौंप दी।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी तथा टेंडर न मिलने के बावजूद लंबे समय तक हॉल के उपयोग और वित्तीय लेनदेन का हिसाब भी मांगा जाएगा। अधिकारियों ने संकेत दिया कि सत्ता परिवर्तन के बाद ही इस कार्रवाई को लागू करना संभव हो पाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात