डीवीसी विवाद को बीएमएस ने बताया साजिश, कहा– “गुटबाजी नहीं, भाजपा को बदनाम करने की कोशिश”



रानीगंज- अंडाल स्थित डीवीसी (दामोदर वैली कॉरपोरेशन) परिसर में सोमवार को हुई कथित नोकझोंक और हाथापाई की घटना को लेकर मंगलवार को रानीगंज भाजपा कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की ओर से एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया.उन्होंने इस अवसर पर रानीगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह तथा आनंद साव के प्रति आभार प्रकट किया. सम्मेलन में रानीगंज मंडल-4 के अध्यक्ष राखाल दास और नेता रवि राय ने पूरे मामले पर संगठन का पक्ष रखते हुए इसे “साजिश” करार दिया.



बीएमएस नेताओं ने कहा कि सोमवार को अंडाल डीवीसी गेट के बाहर बीएमएस के प्रदेश अध्यक्ष उज्ज्वल मुखर्जी डीवीसी चेयरमैन से मिलने आने वाले थे.उनके स्वागत और सम्मान के लिए स्थानीय कार्यकर्ता फूल-माला लेकर वहां मौजूद थे.इसी दौरान भीड़ में कुछ असामाजिक तत्व घुस आए और नारेबाजी तथा धक्का-मुक्की शुरू कर दी, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई.



राखाल दास और रवि राय ने कहा कि इस मामूली घटना को जानबूझकर भारतीय मजदूर संघ की गुटबाजी का रूप दिया गया, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा और बीएमएस को बदनाम करने के उद्देश्य से गलत प्रचार किया गया.


नेताओं ने कहा कि बीएमएस के केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग उठाई गई थी. यही मुद्दा सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं की प्राथमिकता था.उन्होंने कहा कि वर्षों से अंडाल और रानीगंज क्षेत्र के युवाओं को डीवीसी में रोजगार के अवसरों से वंचित रखा गया है.


उन्होंने आरोप लगाया कि वामपंथी शासनकाल से लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार तक स्थानीय लोगों की उपेक्षा होती रही, लेकिन अब भाजपा सरकार बनने के बाद स्थानीय युवाओं के हितों को प्राथमिकता देने की मांग जोर-शोर से उठाई जा रही है.


बीएमएस नेताओं ने कहा कि संगठन में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है और भाजपा तथा भारतीय मजदूर संघ का हर कार्यकर्ता क्षेत्र के विकास और युवाओं के रोजगार के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर भ्रम फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका बीएमएस पुरजोर विरोध करता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात