रानीगंज में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत

सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की



रानीगंज- पूरे देश के साथ-साथ रानीगंज में भी शनिवार को श्रद्धा और धार्मिक आस्था के साथ वट सावित्री व्रत मनाया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने उपवास रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की तथा अपने पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की.



सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों और वट वृक्षों के समीप महिलाओं की भीड़ देखी गई.पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा की, वट वृक्ष की परिक्रमा की और रक्षा सूत्र बांधकर अखंड सौभाग्य की प्रार्थना की.



पूजा में शामिल महिलाओं ने बताया कि वट सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है. इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए उपवास रखती हैं तथा ईश्वर से उनके स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की कामना करती हैं.



धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट सावित्री व्रत की कथा माता सावित्री और सत्यवान से जुड़ी है.कहा जाता है कि माता सावित्री ने अपने तप, श्रद्धा और संकल्प के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे.इसी कारण यह व्रत पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है.


मान्यता यह भी है कि वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश सहित त्रिदेवों का वास होता है ऐसे में इसकी पूजा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है तथा परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.


 इस व्रत से दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ता है तथा मानसिक शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है. रानीगंज में महिलाओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ इस पर्व को मनाया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात