प्रभारी मंत्री अग्निमित्रा पॉल का पश्चिम बर्धमान चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया सम्मान



आसनसोल: पश्चिम बर्धमान जिला वाणिज्य एवं उद्योग चैंबर के सदस्यों ने रविवार को आसनसोल के एवलिन लॉज स्थित कार्यालय में पश्चिम बंगाल सरकार की महिला एवं बाल विकास कल्याण तथा नगर पालिका मामलों की प्रभारी मंत्री एवं नव निर्वाचित विधायक श्रीमती अग्निमित्रा पॉल को सम्मानित किया।

चैंबर की ओर से मंत्री को उत्तरीय, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। साथ ही पश्चिम बंगाल की नवगठित सरकार में प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर उन्हें बधाई पत्र भी सौंपा गया।


इस अवसर पर श्रीमती अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि पश्चिम बर्धमान जिले में उद्योगों के विकास के लिए ठोस पहल की जाएगी तथा क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित करने की दिशा में कार्य होगा। उन्होंने व्यापारिक संगठनों से सहयोग की भी अपील की।

वहीं चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को जिले के व्यापार एवं उद्योग जगत की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।


कार्यक्रम में चैंबर के अध्यक्ष श्री पवन गुटगुटिया, सचिव श्री अजय खैतान, कोषाध्यक्ष श्री संजय तिवारी, संयुक्त सचिव श्री सचिन बल्लोदिया, कार्यकारी सदस्य श्री आकाश वर्मा एवं श्री निलॉय गांगुली सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात