‘डबल इंजन सरकार’ से पश्चिम वर्धमान में तेज होगा विकास: अग्निमित्रा पाल

प्रदूषण, अवैध कारोबार और कटमनी पर सख्त कार्रवाई के संकेत; जिला प्रशासन संग भाजपा विधायकों की पहली बड़ी बैठक



आसनसोल- पश्चिम बंगाल सरकार की महिला एवं बाल कल्याण तथा अर्बन डेवलपमेंट एंड म्युनिसिपल अफेयर्स मंत्री अग्निमित्रा पाल ने शनिवार को पश्चिम वर्धमान जिला शासक एस. पोन्नबलम के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले के आठ अन्य विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा विधायक तथा विभिन्न सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



बैठक में जिले में आने वाले समय में विकास कार्यों को किस प्रकार तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा, इस पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के बाद मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि यह पहली चरण की समन्वय बैठक थी, जिसमें जिले के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के विधायक मौजूद थे। उन्होंने बताया कि सभी विभागों के अधिकारियों की संपर्क सूची सभी विधायकों को उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं—जैसे पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं—के समाधान के लिए सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकें।



अग्निमित्रा पाल ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने “डबल इंजन सरकार” का जो वादा किया था, अब उसे धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पूरे बंगाल के साथ-साथ पश्चिम वर्धमान जिले में भी विकास कार्य अब तेज गति से होंगे और शनिवार की यह बैठक उसी दिशा में पहला कदम है।


प्रदूषण पर सख्ती के संकेत

आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कारखानों से हो रहे प्रदूषण के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार इस विषय को लेकर बेहद गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने कई बार इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई।


उन्होंने कहा की कारखाने के मालिक मुनाफा कमाएं और मंगलपुर व आसपास के लोग प्रदूषणजनित बीमारियों से जूझें, यह स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

मंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी उद्योगों को प्रदूषण नियंत्रण को लेकर नोटिस जारी किए जाएंगे। यदि नियमों का पालन नहीं किया गया तो संबंधित कारखानों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।


अवैध कारोबार और कटमनी पर भी बरसीं मंत्री

अग्निमित्रा पाल ने तृणमूल कांग्रेस शासनकाल में हुए कथित अवैध कार्यों और भ्रष्टाचार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बालू, कोयला और मवेशी तस्करी से लेकर सरकारी योजनाओं में कटमनी लेने तक, हर मामले की जांच होगी और दोषियों को जवाब देना पड़ेगा।


उन्होंने कहा कि 2021 विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए कथित अत्याचारों का भी हिसाब लिया जाएगा।

मंत्री ने कहा जिसने भी अपराध किया है, उसे इसी जन्म में उसका हिसाब देना होगा। भाजपा अगले जन्म का इंतजार नहीं करेगी.

बैठक को जिले में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा विकास कार्यों को नई रफ्तार देने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात