युवाओं का पलायन रोकने और संस्कारों से जोड़ने के लिए रानीगंज में 'विशेष मंथन' 21 मई को

पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की अनूठी पहल; अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर विमल पटवारी और स्वामी चिदानंद जी महाराज करेंगे मार्गदर्शन



रानीगंज:युवाओं को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ने तथा रोजगार के लिए राज्य से होने वाले पलायन को रोकने के उद्देश्य से आगामी 21 मई (गुरुवार) को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन (रानीगंज शाखा) की ओर से यह भव्य कार्यक्रम स्थानीय श्री श्री सीताराम जी भवन में आयोजित किया जाएगा।



इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मारवाड़ी युवाओं को यह संदेश देना है कि वे अपने वृद्ध माता-पिता और परिवार के साथ अपने जन्मस्थान पर रहकर भी अपने केरियर को चार चांद लगा सकते हैं और विभिन्न व्यापारिक अवसरों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकते हैं।



घर पर रहकर ही चमकेगा करियर, रुकेगा पलायन

कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संगठन के सलाहकार राजेंद्र प्रसाद खेतान ने कहा, "पिछले कुछ समय से यह देखा जा रहा है कि मारवाड़ी समाज का युवा अपनी जड़ों और संस्कारों से दूर होता जा रहा है। साथ ही, बेहतर भविष्य की तलाश में वे अपने परिवार से दूर जाने को मजबूर हैं। परिवार के साथ रहते हुए जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। यह कार्यक्रम युवाओं को अपने घर-आंगन में रहकर ही व्यापार बढ़ाने का सही मार्गदर्शन देगा।"


संगठन के अध्यक्ष ओमप्रकाश बाजोरिया, मेंटर अनिल लोहारू वाला और वरिष्ठ संरक्षक अमित बजाज ने मारवाड़ी समाज के सभी लोगों से इस कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सत्र समाज के युवाओं के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा और उन्हें जीवन को बेहतर दिशा देने में मदद करेगा।


सुबह से सजेगी महफिल, दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा

21 मई को सुबह से ही श्री श्री सीताराम जी भवन में कार्यक्रम की शुरुआत हो जाएगी। दिनभर चलने वाले इस आयोजन का पूरा खाका इस प्रकार है:


सांस्कृतिक शुरुआत: कार्यक्रम का आगाज 'टीम शरण्या' द्वारा एक विशेष और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति से होगा।

बिजनेस और केरियर गाइडेंस: अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त उद्योगपति और मोटिवेशनल स्पीकर विमल पटवारी युवाओं को संबोधित करेंगे कि कैसे वे अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। इसके बाद, मशहूर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) विकास जैन युवाओं को व्यापार बढ़ाने और नए स्टार्टअप्स को लेकर व्यावहारिक मार्गदर्शन देंगे।


संस्कार और जिम्मेदारी का पाठ: दोपहर के सत्र में इंटरनेशनल प्रेसिडेंट गीता मिशन के स्वामी चिदानंद ब्रह्मचारी जी महाराज युवाओं को जीवन में संस्कारों के महत्व को समझाएंगे और माता-पिता व समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्वों का बोध कराएंगे।


शंका समाधान (प्रश्न-उत्तर सत्र): कार्यक्रम के अंतिम चरण में ओडिशा राज्य ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष श्री कामेश्वर्यानंद ब्रह्मचारी जी महाराज के साथ एक सीधा संवाद सत्र होगा, जहाँ उपस्थित लोग अपनी संस्कृति, संस्कारों और धरोहर से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे।


मारवाड़ी सम्मेलन की रानीगंज शाखा ने समाज के सभी प्रबुद्ध जनों और युवाओं से अनुरोध किया है कि वे इस ज्ञानवर्धक और प्रेरक कार्यक्रम में समय पर पहुंचकर इसका पूरा लाभ उठाएं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात