आसनसोल: आस्था की जीत,13 साल बाद बस्तीन बाजार दुर्गा मंदिर के खुले कपाट

विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कराया पूजा का शुभारंभ; कहा— "राजनीतिक साजिश का हुआ अंत"



आसनसोल-आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने रविवार को एक बड़े धार्मिक और सामाजिक संकल्प को पूरा किया। पिछले 13 वर्षों से बंद पड़े ऐतिहासिक बस्तीन बाजार दुर्गा मंदिर के ताले आखिरकार खोल दिए गए और पूरे विधि-विधान के साथ नित्य पूजा-अर्चना की शुरुआत की गई। इस अवसर पर विधायक के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष, भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



13 वर्षों का 'वनवास' समाप्त

यह मंदिर स्थानीय लोगों के लिए गहरी आस्था का केंद्र रहा है, लेकिन पिछले एक दशक से अधिक समय से यहाँ सन्नाटा पसरा था। स्थानीय निवासियों और भाजपा का आरोप है कि राजनीतिक द्वेष और साजिश के तहत मंदिर में ताला लटका दिया गया था, जिससे धार्मिक अनुष्ठान पूरी तरह ठप हो गए थे। चुनाव के दौरान कृष्णेंदु मुखर्जी ने जनता से वादा किया था कि जीत के बाद वे इस मंदिर में पुनः पूजा शुरू करवाएंगे।



विधायक का बयान: "अन्याय पर न्याय की जीत"

पूजा के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा की यह केवल एक मंदिर का खुलना नहीं है, बल्कि अन्याय पर न्याय की जीत है। पिछले १३ साल से राजनीतिक द्वेष के कारण इस मंदिर को बंद रखा गया था, जिससे भक्तों की भावनाएं आहत हो रही थीं। हमने जनता से जो वादा किया था, आज उसे पूर्ण किया। अब यहाँ बिना किसी बाधा के नित्य पूजा और आरती जारी रहेगी.



स्थानीय लोगों में उत्साह, प्रशासन सतर्क

मंदिर खुलने की खबर से बस्तीन बाजार के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूजा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस की टीम भी मुस्तैद दिखी ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। मंदिर के जीर्णोद्धार और दोबारा अनुष्ठान शुरू होने को क्षेत्र में आस्था की बहाली के रूप में देखा जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात