'घुसपैठ मुक्त बंगाल बनाएगी भाजपा, 5 मई के बाद सिंडिकेट राज का अंत': रानीगंज में अमित शाह की हुंकार



 रानीगंज- पश्चिम बर्द्धमान जिले में चुनावी प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा। मंगलवार को रानीगंज और पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों—पार्थ घोष और जितेंद्र तिवारी—के समर्थन में खांदरा कोलियरी मैदान में आयोजित 'विजय संकल्प सभा' से शाह ने कई तीखे और विस्फोटक बयान दिए।



घुसपैठ और सीमा सुरक्षा पर कड़ा रुख

जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने घुसपैठ के मुद्दे पर ममता सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, "ममता सरकार के पतन का अर्थ है घुसपैठ मुक्त बंगाल। दीदी या भतीजा घुसपैठ नहीं रोक सकते, यह काम केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है।" उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा जमीन न दिए जाने के कारण सीमा सुरक्षा में बाधा आ रही है। शाह ने वादा किया, "भाजपा सरकार आने के 45 दिनों के भीतर उस 600 एकड़ जमीन पर कटीले तार (फेंसिंग) लगा दिए जाएंगे। 5 मई की शाम से घुसपैठिये अपना बोरिया-बिस्तर बांधना शुरू कर देंगे।"


सिंडिकेट और भ्रष्टाचार पर सीधी चेतावनी

राज्य की वर्तमान व्यवस्था को 'माफिया राज' बताते हुए गृह मंत्री ने कहा की भतीजे के सिंडिकेट के डर से बंगाल से उद्योग पलायन कर रहे हैं। 5 मई के बाद इस सिंडिकेट वाहिनी को उल्टा लटकाया जाएगा. भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने की चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि धंसान प्रभावित क्षेत्रों के लिए भाजपा सरकार 'रानीगंज मास्टर प्लान' को प्रभावी ढंग से लागू करेगी. असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देते हुए उन्होंने कहा, "23 अप्रैल को गुंडे घरों से बाहर न निकलें, वरना अंजाम बुरा होगा।"


महिलाओं और सामाजिक सुरक्षा के लिए बड़े वादे

बंगाल की महिलाओं और वंचित वर्ग को साधने के लिए अमित शाह ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो महिलाओं को प्रति माह 3,000 रुपये दिए जाएंगे.सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था होगी।वृद्धों और दिव्यांगों का भत्ता बढ़ाकर 2,000 रुपये किया जाएगा। ममता बनर्जी के 'पैसा कहां से आएगा?' वाले सवाल पर कटाक्ष करते हुए शाह ने कहा, "भतीजे के खाते में जो मोटी रकम जमा है, वहीं से महिलाओं के 3 हजार और युवाओं के भत्ते का पैसा दिया जाएगा।"


राष्ट्रवाद और क्षेत्रीय राजनीति

भाषण के अंत में उन्होंने राम मंदिर, सीएए (CAA) और यूसीसी (UCC) का जिक्र किया। टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की कोशिश सफल नहीं होने देंगे। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान पर मोदी सरकार के कड़े रुख का भी उल्लेख किया।

अमित शाह ने पांडवेश्वर के उम्मीदवार जितेन्द्र तिवारी की सराहना करते हुए कहा, पिछली बार थोड़ी कसर रह गई थी, इस बार उन्हें जिताकर भेजें, मैं उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपूंगा। रानीगंज की इस सभा को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात