झारखंड नंबर की गाड़ी से 1 क्विंटल 67 किलो गांजा जब्त, फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद



रानीगंज-रानीगंज थाना क्षेत्र के एनएसबी रोड इलाके में शुक्रवार देर रात पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. सूत्रों से मिली सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है.जब्त किए गए गांजे का कुल वजन करीब 1 क्विंटल 67 किलो बताया जा रहा है.


झारखंड के नंबर प्लेट वाली गाड़ी से तस्करी, भीतर मिली उड़ीसा की फर्जी प्लेट

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिस वाहन से गांजा बरामद हुआ है, उस पर झारखंड का नंबर प्लेट लगा हुआ था. जब पुलिस ने वाहन की सघन तलाशी ली, तो गाड़ी के भीतर छोटे-छोटे पैकेटों में छुपाकर रखा गया भारी मात्रा में गांजा मिला. चौंकाने वाली बात यह है कि जांच के दौरान वाहन के अंदर से उड़ीसा राज्य की एक फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की गई है. इससे पुलिस को अंदेशा है कि इस तस्करी के पीछे अंतरराज्यीय अपराधियों का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है.



कार्रवाई के दौरान वाहन चालक और उसका एक अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूरे गांजे को 14 बोरियों में भरकर अपने कब्जे में ले लिया है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही चार पहिया गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है.



इस मामले में फरार वाहन चालक और गाड़ी के मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. रानीगंज थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस का मुख्य फोकस इस बात पर है कि गांजे की यह बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था.इस बड़ी बरामदगी के बाद से इलाके के तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात