चंद्रग्रहण से पहले संपन्न हुआ रानीगंज का भव्य डोल महोत्सव, राधा-कृष्ण की भक्ति में रंगा शहर



रानीगंज में इस वर्ष भी राधा-कृष्ण की डोलयात्रा की परंपरा को ध्यान में रखते हुए धार्मिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ डोल महोत्सव चंद्रग्रहण से पहले ही संपन्न कर लिया गया। मंगलवार, 3 मार्च 2026 को डोल उत्सव पड़ा, और इसी दिन भारत में आंशिक रूप से दिखाई देने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण भी था।


शास्त्रों के अनुसार भारत में ग्रहण शाम 3 बज कर 20 मिनट से शुरू होकर 6 बजकर 47 मिनट बजे पूर्णग्रास समाप्त होगा, जबकि खंडग्रास रात 7:53 बजे तक जारी रहेगा। सूतक ग्रहण से 9 घण्टा पहले शुरू ही गया था. इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सोमवार रात को विभिन्न स्थानों पर परंपरा अनुसार चांचर (होली दहन) जलाया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह से ही डोल यात्रा की तैयारियां शुरू हो गईं।


हर वर्ष की तरह इस बार भी रानीगंज के धर्मपरायण श्रद्धालुओं ने हरि सेवा हरि मंदिर और राधामाधव-राधा मदन गोपाल मंदिर से शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए राधा-कृष्ण की लीलाओं को गीतों के माध्यम से प्रस्तुत करती चली। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग-बिरंगे औषधीय अबीर से रंगकर उत्सव का आनंद लिया।

इस भव्य शोभायात्रा में महिलाओं और पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। हरिनाम संकीर्तन से रानीगंज शहर की गलियां भक्तिमय हो उठीं। ग्रहण लगने से पहले पूरे कार्यक्रम को संपन्न करने के उद्देश्य से शोभायात्रा सुबह ही आरंभ हुई और नगर परिक्रमा करते हुए मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त हुई।

राधा-कृष्ण के नाम-संकीर्तन और भक्ति गीतों से रानीगंज शहर के मध्य स्थित राधामाधव मंदिर का वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में सराबोर हो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर