मुर्शिदाबाद, पीबी टीवी : पश्चिम बंगाल के रघुनाथगंज थाना अंतर्गत बनीपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर के बाहर खेल रहे बच्चों के एक समूह पर कथित तौर पर गोली चलाने के आरोप में एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार शिक्षक की पहचान समीर कुमार मंडल के रूप में हुई है, जो उमरपुर प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत हैं। आरोप है कि समीर बाबू के घर के सामने खाली मैदान में कुछ बच्चे रोजाना फुटबॉल खेल रहे थे। खेल के दौरान अक्सर गेंद उनके घर के अंदर चली जाती थी, जिससे वे काफी नाराज रहते थे। शिक्षक ने बच्चों को वहां खेलने से मना भी किया था, लेकिन बच्चे वहीं खेल रहे थे।स्थानीय लोगों का दावा है कि बच्चों को मैदान में खेलता देख समीर मंडल अपना आपा खो बैठे और उन्होंने बच्चों को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक बच्चे के हाथ में गोली लग गई। घायल बच्चे को तुरंत जंगीपुर उपमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
घायल बच्चे के पिता विश्वजीत साहा ने बताया, "रोजाना की तरह 10-12 बच्चे मैदान में खेल रहे थे। खेलते समय गेंद समीर मंडल के दरवाजे पर जा लगी। तभी उन्होंने अपने 'पाखी मारा' (चिड़िया मारने वाली) बंदूक से 4-5 राउंड फायरिंग कर दी। बच्चे जान बचाकर भागने लगे, लेकिन मेरे बेटे के हाथ में गोली लग गई।"सूचना मिलते ही रघुनाथगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी शिक्षक को उसके घर से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बंदूक भी बरामद की है। शुरुआती जाँच में पुलिस का अनुमान है कि यह एक आधुनिक एयरगन हो सकती है, हालांकि इसकी विस्तृत जाँच की जा रही है।
आरोपी शिक्षक का पक्ष:गिरफ्तारी के बाद समीर मंडल ने अपना बचाव करते हुए कहा, "मैंने केवल बच्चों को डराने के उद्देश्य से गोली चलाई थी। मुझे अंदाजा नहीं था कि वह किसी को लग जाएगी।"इस घटना के बाद बनीपुर इलाके में भारी तनाव और आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट :सुमन विश्वास: प्रत्यक्षदर्शी बच्चाविश्वजीत साहा: घायल बच्चे के पितासमीर कुमार मंडल: आरोपी शिक्षकप्रसेनजीत सरकार: स्थानीय निवासी

0 टिप्पणियाँ