रानीगंज का मान: 17 युवाओं ने पहनी देश सेवा की वर्दी, रॉबिन सेन स्टेडियम में गूंजा सफलता का जश्न



रानीगंज: रानीगंज के युवाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन और जुनून हो, तो सफलता की ऊँचाइयां छूना मुश्किल नहीं है. रानीगंज के रॉबिन सेन स्टेडियम में 'रानीगंज एथलीट कोचिंग सेंटर' की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में वर्ष 2026 में बीएसएफ , सीआईएसएफ और सीआरपीएफ जैसे विभिन्न केंद्रीय सुरक्षा बलों में चयनित 17 युवक-युवतियों को सम्मानित किया गया.



रवि सिंह का मिशन: 1000 युवाओं को सरकारी नौकरी

कोचिंग सेंटर के संचालक और मुख्य प्रशिक्षक रवि सिंह के नेतृत्व में इन युवाओं ने कड़ा शारीरिक और अनुशासित प्रशिक्षण प्राप्त किया था. रवि सिंह ने बताया, "मेरा लक्ष्य है कि रानीगंज के कम से कम 1000 युवाओं को सुरक्षा बलों में नौकरी मिले.2018 सेअब तक 148 युवा सफल हो चुके हैं और इस साल 17 और जुड़ गए हैं.मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि अब अभिभावक अपनी बेटियों को भी सेना और सुरक्षा बलों में भेजने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.


बेटियों ने रचा इतिहास

सम्मानित होने वाली युवतियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बचपन से ही उनके मन में देश सेवा का जज्बा था. रवि सिंह के मार्गदर्शन में उन्हें वह सही दिशा मिली, जिसकी बदौलत आज उनका सपना साकार हुआ है.


समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने रवि सिंह और उनकी टीम की मुक्तकंठ से सराहना की. उन्होंने कहा, "बिना किसी निजी स्वार्थ के युवाओं को देश की सेवा के लिए तैयार करना एक महान कार्य है. ये नौजवान ही आगे चलकर देश की रक्षा करेंगे.


समारोह में विधायक तापस बनर्जी,बोरो चेयरमैन मुज्जमिल शाहज़ादा,प्रमुख नेता में रंजीत सिंह ( तृणमूल कांग्रेस के टाउन अध्यक्ष), रुपेश यादव (पूर्व टाउन अध्यक्ष) विशिष्ट अथिति में प्रीतम चटर्जी (प्रिंसिपल, रानीगंज बॉयज हाई स्कूल), समाजसेवी आर. पी. खैतान, ललित झुनझुनवाला मनोज केसरी, और रोनाई स्पोर्टिंग क्लब के मोहम्मद असगर खान उपस्थित थे


समाजसेवी ललित झुनझुनवाला ने कहा कि रवि सिंह का यह अभियान पूरे रानीगंज को गौरवान्वित कर रहा है.उन्होंने मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन और स्टेडियम कमेटी के सहयोग की भी सराहना की, जिनके समन्वय से युवाओं को प्रशिक्षण के लिए बेहतर माहौल मिल रहा है. कार्यक्रम के अंत में सभी सफल अभ्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान