जामुड़िया में दमकल स्टेशन की कवायद तेज: प्रशासनिक टीम ने किया भूमि निरीक्षण, श्रेय लेने की होड़ में शुरू हुआ सियासी घमासान



जामुड़िया: जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के निवासियों और उद्यमियों की वर्षों पुरानी मांग अब धरातल पर उतरती दिख रही है.शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम ने जामुड़िया बाइपास रोड पर प्रस्तावित दमकल स्टेशन के निर्माण के लिए चयनित भूमि का भौतिक निरीक्षण किया. इस कदम से जहाँ एक ओर औद्योगिक जगत में खुशी है, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने इसे चुनावी स्टंट करार देते हुए सरकार पर हमला बोला है.


निरीक्षण और भविष्य की योजना

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने जामुड़िया बायपास स्तिथ प्रस्तावित भूमि की पहुंच मार्ग, दमकल वाहनों की आवाजाही की सुगमता, जल स्रोतों की उपलब्धता और सुरक्षा मानकों का बारीकी से जायजा लिया. अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.


उद्यमियों ने जताई खुशी, 'चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रयासों को मिला फल

जामुड़िया के औद्योगिक और रिहायशी इलाकों में बढ़ती आगजनी की घटनाओं के मद्देनजर यह स्टेशन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.महेश सांवरिया (सचिव, जामुड़िया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) ने बताया कि संस्था लंबे समय से इसके लिए विभागीय पत्राचार कर रही थी. 2024 में जिलाधिकारी की बैठक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था.उन्होंने कहा कि दमकल केंद्र खुलने से इस अंचल को बड़ा लाभ मिलेगा.पवन कुमार मावण्डिया (अध्यक्ष, जामुड़िया आयरन एंड स्टील इंडस्ट्रीज) उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जामुड़िया में लगभग 25 बड़े कारखाने हैं.अभी तक रानीगंज या आसनसोल से दमकल बुलानी पड़ती थी, जिससे देरी के कारण भारी नुकसान होता था। स्थानीय स्टेशन से त्वरित राहत मिलेगी.


विधायक का बयान: "सुरक्षा हमारी प्राथमिकता"

स्थानीय विधायक हरेराम सिंह ने इस कदम को सकारात्मक बताते हुए कहा कि जामुड़िया एक तेजी से विकसित होता औद्योगिक क्षेत्र है. दमकल स्टेशन की स्थापना से जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और आपदाओं में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सकेगी.


सियासी उबाल: भाजपा ने बताया 'चुनावी फंडा'

प्रशासनिक सक्रियता के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं.संतोष सिंह (उपाध्यक्ष, आसनसोल भाजपा जिला) उन्होंने तीखा हमला करते हुए इसे तृणमूल कांग्रेस का "चुनावी फंडा" करार दिया. सिंह ने कहा कि चुनाव नजदीक आते देख मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए जमीन का निरीक्षण किया जा रहा है. भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं का नाम बदल रही है.उन्होंने दावा किया कि बागड़िहा सिद्धपुर से दरबार डांगा तक जाने वाली सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत उनके प्रयासों से स्वीकृत हुआ था, जिसे अब 'पथ श्री' योजना बताकर विधायक शिलान्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता इस बार वोट से इसका जवाब देगी.


अतः एक और जहाँ प्रशासन और सत्ता पक्ष इसे विकास की नई ऊंचाइयों से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे चुनावी वैतरणी पार करने का जरिया बता रहा है.बहरहाल, जामुड़िया की जनता के लिए एक स्थायी दमकल स्टेशन की उम्मीद अब पहले से कहीं अधिक मजबूत हो गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान