अर्जुन सिंह के बिगड़े बोल: "झंडे में रखो डंडा, तभी होगा तृणमूल ठंडा"; विधायक सोमनाथ श्याम का पलटवार



बैरकपुर,पश्चिम बंगाल ,(पीबी टीवी) : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खिलाफ बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए अपने कार्यकर्ताओं को एक विवादित 'फतवा' जारी किया है। दूसरी ओर, जगदल के विधायक सोमनाथ श्याम ने उन्हें 'गुंडा' बताते हुए कड़ी चुनौती दी है।



अर्जुन सिंह ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए नया नारा दिया— "झंडे में रखो डंडा, तभी होगा तृणमूल ठंडा।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर झंडे में डंडा नहीं होगा, तो तृणमूल को काबू में नहीं किया जा सकता। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक बहिष्कार का आह्वान करते हुए कहा:


  • भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता TMC नेताओं के घर किसी भी कार्यक्रम या निमंत्रण में खाना खाने नहीं जाएगा।
  • अपने घर के किसी भी कार्यक्रम में TMC नेताओं को आमंत्रित न करें।
  • उन्होंने कहा कि तृणमूल के खिलाफ "दिखावे की लड़ाई" से काम नहीं चलेगा।


अर्जुन सिंह ने न्यायपालिका और पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "अगर सुप्रीम कोर्ट ममता बनर्जी को जेल नहीं भेजता या फाइलें चोरी करने में मदद करने वाले पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड नहीं करता, तो लोगों का अदालत से भरोसा उठ जाएगा।" उन्होंने आगे चेतावनी दी, "अगर ऐसा हुआ, तो मैं खुद थाने में घुसकर अपने नाम पर दर्ज सभी 256 मामलों की फाइलें छीन लाऊंगा। कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए।"


अर्जुन सिंह के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए जगदल के विधायक सोमनाथ श्याम ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा:

"एक गुंडे और मवाली की बात का जवाब देने की जरूरत नहीं है। एक अच्छे इंसान से अच्छी बातों की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन गुंडे के मुंह से गुंडागर्दी की ही बातें निकलेंगी। वह कह रहे हैं कि फाइलें छीन लाएंगे और डंडे से ठंडा करेंगे? मैं उन्हें चुनौती देता हूँ, उनमें जितनी हिम्मत है करके दिखाएं।"



इस बयानबाजी के बाद बैरकपुर औद्योगिक क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जहाँ अर्जुन सिंह अपने कार्यकर्ताओं को "मानसिक रूप से चार्ज" करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं तृणमूल ने इसे क्षेत्र की शांति भंग करने की कोशिश करार दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार