जामुड़िया के लोगों को मिली बड़ी सौगात: अविष्कर डायग्नोस्टिक सेंटर की नई शाखा का उद्घाटन

आधुनिक मशीनों से लैस केंद्र में अब सुलभ दर पर होंगे सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसे महत्वपूर्ण टेस्ट


जमुरिया: किसी भी बीमारी के सटीक और सफल इलाज के लिए समय पर उसकी पहचान होना सबसे अनिवार्य शर्त है. इसी दिशा में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से जामुड़िया के कुंवा मोड़ क्षेत्र के प्रख्यात अविष्कर डायग्नोस्टिक सेंटर की नई शाखा का उद्घाटन किया गया.इस नए केंद्र के खुलने से अब स्थानीय निवासियों को बेहतर जांच सुविधाओं के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.


गणमान्य चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति

उद्घाटन के इस विशेष अवसर पर अविष्कर डायग्नोस्टिक के मालिक डॉक्टर राकेश कुमार ,डॉ नीतू सिंह और डॉक्टर एस.एन. झा सहित अन्य चिकित्सक मुख्य रूप से उपस्थित थे. उनके साथ संस्थान से जुड़े अन्य वरिष्ठ सदस्य और चिकित्सा जगत की आंचलिक हस्तियां भी मौजूद रहीं.


क्यों पड़ी जामुड़िया में इस केंद्र की जरूरत?

पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि अविष्कर डायग्नोस्टिक की सेवाएं वर्तमान में आसनसोल, रानीगंज और दुर्गापुर,धनबाद,देवघर, ग गिरिडीह में सफलतापूर्वक चल रही हैं. उन्होंने कहा की जामुड़िया में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर न होने के कारण यहाँ के मरीजों को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी.विशेषकर आपातकालीन स्थिति में टेस्ट कराने के लिए आसनसोल या रानीगंज भागना पड़ता था.लोगों की इसी पीड़ा और असुविधा को देखते हुए जामुड़िया में इस केंद्र को शुरू करने का निर्णय लिया गया.


डॉ. राकेश कुमार ने जानकारी दी कि इस नए सेंटर में विश्वस्तरीय तकनीक का समावेश किया गया है, जिसमें अल्ट्रासाउंड,सीटी स्कैन ,एक्स-रे ,पूर्ण पैथोलॉजी लैब शामिल है.


उन्होंने आश्वासन दिया कि यहाँ न केवल उच्च गुणवत्ता वाली जांच होगी, बल्कि रिपोर्ट भी बहुत जल्द उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि मरीजों का इलाज बिना किसी देरी के शुरू हो सके. साथ ही, यह सुनिश्चित किया गया है कि ये तमाम सेवाएं बेहद सुलभ और किफायती मूल्य पर आम लोगों के लिए उपलब्ध हों.



स्थानीय लोगों के लिए राहत की खबर

इस मौके पर डॉ. एस.एन. झा ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले इस क्षेत्र में इस स्तर की डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं गंभीर स्थिति में मरीजों को दूर ले जाना जोखिम भरा होता था. अब जमुरिया में ही विश्वस्तरीय सेवा मिलने से लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा.


इस नए केंद्र के खुलने से जामुड़िया और आसपास के ग्रामीण इलाकों के हजारों लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया और विश्वसनीय विकल्प मिल गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता