श्री सीताराम जी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा में अमृत प्रकाश जी महाराज के प्रवचनों से भक्तिमय हुआ वातावरण



रानीगंज: स्थानीय श्री सीताराम जी मंदिर परिसर में इन दिनों भक्ति की बयार बह रही है. ऋषिकेश से पधारे सुप्रसिद्ध संत अमृत प्रकाश जी महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं 


कृष्ण जन्म के बाद अब बाल लीलाओं का वर्णन

कथा के प्रवाह के बारे में जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विमल बाजोरिया और सचिव प्रदीप सरायां ने बताया कि आयोजन की शुरुआत 6 दिसंबर को हुई थी. बीते कल कथा में भगवान श्री कृष्ण के जन्म वृतांत का भावपूर्ण पाठ किया गया, वहीं आज महाराज जी ने प्रभु की मनमोहक बाल लीलाओं का सजीव वर्णन किया.उन्होंने बताया कि किस प्रकार कान्हा की बाल चेष्टाओं ने गोकुल वासियों को आनंदित किया था.


आगामी कार्यक्रम: गोवर्धन पूजा और रुक्मणी विवाह

कमेटी ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि कल का विशेष आकर्षण में भगवान श्री कृष्ण द्वारा अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाने की दिव्य कथा का वर्णन किया जाएगा. वहीं 12 दिसंबर को (पूर्णाहुति) के दिन रुक्मणी विवाह के प्रसंग के साथ विशेष हवन का आयोजन होगा, जिसके बाद इस भव्य भागवत पाठ का समापन किया जाएगा. कथा सत्र के दौरान मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे.इनमें मुख्य रूप से अध्यक्ष विमल बाजोरिया, सचिव प्रदीप सराया, कोषाध्यक्ष ललित झुनझुनवाला, अभिषेक बगड़िया और विकास सतनालीका ने व्यवस्थाओं को संभाला और प्रभु का आशीर्वाद लिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात