रोनाई में मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी और रोनाई स्पोर्टिंग क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 100 जरूरतमंदों को मिले कंबल

एंबुलेंस की मांग पर समाजसेवी आर.पी. खेतान ने दिया आश्वासन; सांसद और विधायक को भेजा जाएगा प्रस्ताव



रानीगंज- आसनसोल नगर निगम के 35 नंबर वार्ड अंतर्गत रानीगंज रोनाई इलाके में रविवार को मानवता की मिसाल पेश की गई. यहाँ रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल और रोनाई स्पोर्टिंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान न केवल लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां दी गईं, बल्कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए करीब 100 जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण भी किया गया.


इस सेवा कार्य के दौरान रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, प्रसिद्ध समाजसेवी आर.पी. खेतान, अरुण भरतीया, स्थानीय पार्षद अख्तरी खातून, रोनाई मस्जिद के मौलाना शेख जाकिर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.


क्षेत्र में एंबुलेंस की कमी का उठा मुद्दा

कार्यक्रम के दौरान मौलाना शेख जाकिर ने क्षेत्र में एंबुलेंस की भारी किल्लत का मुद्दा उठाया. उन्होंने समाजसेवी आर.पी. खेतान से अनुरोध किया कि रोनाई स्पोर्टिंग क्लब को एक एंबुलेंस प्रदान की जाए ताकि आपातकालीन स्थिति में स्थानीय लोगों को समय पर इलाज मिल सके.


इस मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए आर.पी. खेतान ने कहा की हमने क्लब प्रबंधन को एक लिखित आवेदन तैयार करने को कहा है. इस पत्र को आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी तक पहुंचाया जाएगा, ताकि सरकारी सहयोग या सांसद/विधायक कोष से इस क्षेत्र के लिए एक एंबुलेंस का स्थाई प्रबंध किया जा सके.


समाजसेवी अरुण भरतीया ने भावुक होते हुए कहा कि उनका जन्म भी इसी मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल में हुआ था. उन्हें गर्व है कि यह संस्थान दशकों से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर रहा है. वहीं, पार्षद अख्तरी खातून ने मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी और रोनाई स्पोर्टिंग क्लब के इस साझा प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गरीब तबके को बड़ी राहत मिलती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता