'कॉलर पकड़कर विद्याधरी नदी में फेंक देंगे': SIR विरोध में टीएमसी नेता का BJP पर आपत्तिजनक हमला, कहा- 'हिंदू-मुसलमान बाँटने आए तो...'


हाड़ोआ (उत्तर 24 परगना): उत्तर 24 परगना के बशीरहाट उपमंडल (Subdivision) के हाड़ोआ क्षेत्र के कुलटी इलाके में एसआईआर (SIR) से जुड़े मुद्दे के विरोध में एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में हाड़ोआ पंचायत समिति के उपाध्यक्ष और क्षेत्र के प्रभावशाली तृणमूल नेता अब्दुल खालेक मोल्ला ने बीजेपी के खिलाफ अत्यंत आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी की।

विवादित बयान मंच पर उपस्थित होकर, तृणमूल नेता अब्दुल खालेक मोल्ला ने भाजपा को सीधे धमकी देते हुए कहा:


"यहाँ अगर कोई बीजेपी वाला हिंदू-मुसलमान को बाँटने आता है, तो स्टेज से उसका कॉलर पकड़कर धक्का मारकर विद्याधरी नदी में फेंक दिया जाएगा।"


उन्होंने आगे कहा, "हम विकास करेंगे, हम आम लोगों के एसआईआर फॉर्म भरवाएंगे और वोट बीजेपी लेगी? इन्हें 'मूढ़ो झाँटा' (मोटा/खुरदरा झाड़ू) के सिवा कुछ नहीं चाहिए, इन्हें झाड़ू मारकर भगाना होगा।"


वोटर कटने पर कार्रवाई की धमकी SIR के संदर्भ में भाजपा के खिलाफ ऐसा विस्फोटक बयान देने के बाद, जब अब्दुल खालेक मोल्ला मंच से उतरे तो पत्रकारों ने उनसे सवाल किया। उन्होंने अपने बयान की पुष्टि करते हुए कहा:


"हाँ, मैंने ये सब बातें कही हैं। भाजपा यदि एक भी वैध वोटर को काटकर हटाती है, तो उनके खिलाफ ऐसा ही किया जाएगा।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार