जर्जर सड़क और प्रदूषण से त्रस्त ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन; इकड़ा मोड़ पर घंटों लगा जाम



जामुड़िया- इकड़ा, महिशाबुड़ी और चंडीपुर इन तीन ग्रामों के स्थानीय निवासियों ने लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण में हो रही देरी को लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने इकड़ा रेलवे स्टेशन के समीप इकड़ा मोड़ पर सड़क को अवरुद्ध कर दिया, जिसके चलते जामुड़िया से हरिपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई.

सड़क जाम के कारण दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.


 स्थानीय लोगों की मुख्य समस्या

इकड़ा निवासी बुद्धदेव रजक ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि यह सड़क इकड़ा रेलवे स्टेशन मोड़ से होते हुए कई ग्रामीण इलाकों को जोड़ती है. इस रास्ते पर स्थित एक बड़े कारखाने के भारी मालवाहक वाहनों का लगातार आवागमन होता है, जिसके कारण सड़क पूरी तरह से टूटकर जर्जर हो चुकी है.


ग्रामीणों ने दो प्रमुख समस्याओं को उजागर करते हुए कहा कि भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है, जिससे इस क्षेत्र में दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है. यह सड़क छात्रों के लिए भी स्कूल-कॉलेज जाने का एकमात्र मार्ग है. स्थानीय लोगों को कारखाने से निकलने वाले प्रदूषण की मार भी झेलनी पड़ रही है.


 प्रशासन की अनदेखी का आरोप

स्थानीय निवासी बुद्धदेव रजक ने बताया कि जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई महीने पहले ही अड्डा चेयरमैन, मेयर, चेयरमैन, पार्षद और पुलिस को लिखित आवेदन दिया था.इतने महीने बीत जाने के बावजूद भी जर्जर सड़क पर कोई कार्य नहीं हुआ, जिसके कारण आज हमें मजबूरन यह सड़क अवरुद्ध करना पड़ा.


 पुलिस और आश्वासन के बाद हटा जाम

घटना की सूचना मिलते ही जामुड़िया थाना की पुलिस मौके पर पहुँची. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर और उनकी बातचीत कारखाने के मुख्य इंजीनियर से करवाने के बाद, घंटों बाद सड़क अवरोध हटवाया.मुख्य इंजीनियर से मिले आश्वासन के बाद यातायात सामान्य हो सका.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?