बंगाल में बढ़ी सियासी तपिश: शुभेंदु अधिकारी ने जामुड़िया से तृणमूल कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला; 'बंटेंगे तो कटेंगे' का दिया नारा


तृणमूल कांग्रेस-भाजपा की राजनीतिक रस्साकशी ने बढ़ाई बंगाल की गरमाहट

जामुड़िया: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में होने वाले हैं, लेकिन सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक खींचतान अभी से चरम पर है.दोनों दलों के बीच जारी यह राजनीतिक गहमागहमी इतनी तेज़ है कि इसने राज्य में मौसम की ठंडक को भी फीका कर दिया है 


इसी रस्साकशी के बीच, पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को जामुड़िया में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों टाउन हॉल में एक कार्यकर्ता सम्मेलन और नंदी रोड स्थित नजरूल सतवार्षिकी भवन मैदान में बूथ कर्मी सम्मेलन को संबोधित किया और सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले किए.


बूथ सम्मेलन: धांधली रोकने पर ज़ोर और 'लिट्टी-चोखा पार्टी' का वादा

टाउन हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शुभेंदु अधिकारी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर ज़ोर दिया. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं (बीएलए और बीएलए 2) को आगाह किया कि तृणमूल सिन्ग्रेस मतदाता सूची में धांधली करने का प्रयास कर सकती है. उन्होंने कहा कि "भाजपा की तरफ से इस पूरी प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है." शुभेंदु अधिकारी ने कार्यकर्ताओं से वादा किया कि 14 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद वह फिर जामुड़िया आएंगे और कार्यकर्ताओं के साथ 'लिट्टी-चोखा पार्टी' का आयोजन करेंगे.


ममता बनर्जी पर सीधा हमला: 'घुसपैठिए दामाद जैसे, हिंदू मतदाता एकजुट हों'

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए 'बांटो और राज करो' की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बांग्ला भाषी मुसलमानों और आसनसोल के उर्दू भाषी मुसलमानों के बीच कोई अंतर नहीं करती हैं, लेकिन हिंदुओं को जाति और भाषा के आधार पर बांटने की कोशिश करती हैं, ताकि हिंदू मतदाता एकजुट होकर मतदान न कर सकें. अधिकारी ने हिंदू मतदाताओं से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा, "बंटेंगे तो कटेंगे" के नारे को याद रखने की जरूरत है, क्योंकि हिंदू मतदाताओं का एकजुट रहना बहुत जरूरी है. उन्होंने कटाक्ष किया कि ममता बनर्जी के लिए बांग्लादेश से आए घुसपैठिए मुसलमान 'बाहरी' नहीं हैं, वे उनके घर के दामाद जैसे सम्मानित हैं, लेकिन भारत के अन्य राज्यों से आए हिंदू लोग उनके लिए 'बाहरी' हैं. TMC के एक विधायक द्वारा दिए गए कथित 'एक बिहारी सौ बीमारी' बयान का जिक्र करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने इस क्षेत्र के बिहार समाज के लोगों को आने वाले चुनाव में अपना दम दिखाने का आह्वान किया.


भ्रष्टाचार, माफिया राज और औद्योगिक पतन का मुद्दा

बूथ कर्मी सम्मेलन को संबोधित करते हुए, शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल सरकार पर भ्रष्टाचार, तानाशाही और माफिया राज को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अवैध कोयला कारोबार बिना राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं है और कोल माफियाओं के साथ तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व की सांठगांठ है. उन्होंने चेतावनी दी कि "जो लोग इस लूट और भ्रष्टाचार में शामिल हैं, वे अब सावधान हो जाएं, क्योंकि आने वाले समय में सभी को जेल यात्रा करनी होगी भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय जामुड़िया को उसके औद्योगीकरण और काजी नज़रुल इस्लाम के लिए जाना जाता था, लेकिन आज यह तृणमूल कांग्रेस की शह पर हो रही अवैध गतिविधियों और श्रमिकों के शोषण के लिए जाना जाता है.उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार बनने पर श्रमिकों को उनका उचित अधिकार मिलेगा 


इस मौके पर जितेंद्र तिवारी, कुल्टी विधायक डॉ. अजय पोद्दार, दुर्गापुर विधायक लक्ष्मण घोरुई, भाजपा नेत्री प्रियंका टिंबरेवाल, कृष्णेंदु मुखर्जी, और जिला संगठनिक अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा