राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप से लौटीं जामुड़िया की 'बेटियों' का भव्य स्वागत



जामुड़िया: अंडर-17 राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में पश्चिम बंगाल टीम का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली जामुड़िया की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का शुक्रवार को रानीसायर एवं बेलबाद के जोटजानकी इलाके में जोरदार स्वागत किया गया.

स्थानीय निवासियों और गर्ल्स फुटबॉल अकादमी के सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों मौमिता माझी (बेलबाद जोटजानकी निवासी) और कुसुम ओरांव (बहादुरपुर निवासी) को फूल-मालाओं, शॉल और शुभकामना संदेशों के साथ सम्मानित किया.



 खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

दोनों उभरती हुई फुटबॉलर्स ने चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया. टीम में मिडफील्डर के रूप में खेल रही थीं और उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया. लेफ्ट विंग पर खेलने वाली कुसुम ने अपनी आक्रामक शैली से प्रभावित किया. सेमीफाइनल मुकाबले में उनके द्वारा किया गया गोल टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ.


स्थानीय निवासियों ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि जामुड़िया की इन बेटियों ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि वे आने वाले समय में राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन