प्रकाशित मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी: बीएलओ के भाई के नाम के साथ अज्ञात महिला की फोटो, आयोग की चूक या तकनीकी त्रुटि?


बांकुडा-एस.आई.आर. प्रक्रिया के बाद त्रुटिरहित मतदाता सूची जारी करने का भरोसा देने वाले चुनाव आयोग की खसड़ा मतदाता सूची सामने आते ही गंभीर गलती उजागर हुई है। बांकुड़ा विधानसभा क्षेत्र के 70 नंबर बूथ में बीएलओ के अपने ही भाई के नाम के साथ मतदाता सूची में एक अज्ञात महिला की तस्वीर दर्ज पाई गई, जिससे खुद बीएलओ असमंजस में पड़ गए हैं।



चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची सभी बीएलओ को उपलब्ध करा दी गई है। इसी दौरान मतदाताओं को सूची जांचने में मदद करते समय बीएलओ जगबंधु दे को यह चौंकाने वाली गलती नजर आई। सूची में उनके भाई राजू दे का नाम, पिता का नाम, उम्र और लिंग सही दर्ज है, लेकिन फोटो किसी अज्ञात महिला की है। बीएलओ के अनुसार, उनके भाई ने एनुमरेशन फॉर्म के साथ सही जानकारी और अपनी फोटो जमा की थी, जिसे उन्होंने स्वयं आयोग के पोर्टल पर डिजिटाइज किया था।


इस गड़बड़ी से मताधिकार प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। बीएलओ ने बताया कि भविष्य में संशोधन फॉर्म भरकर फोटो संबंधी त्रुटि को ठीक कराया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात