शुभेंदु अधिकारी का विवादित दावा: 'सेवाश्रम' की दवाओं से रहें दूर, हिंदुओं के खिलाफ हो रही बड़ी साजिश



नंदीग्राम-पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार की स्वास्थ्य पहल 'सेवाश्रम' पर बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाकर सियासी गलियारों में तूफान खड़ा कर दिया है। नंदीग्राम में एक विरोध सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि इन स्वास्थ्य शिविरों में हिंदुओं की जन्म दर को नियंत्रित करने के लिए दवाओं में गर्भनिरोधक (Birth Control) गोलियां मिलाई जा रही हैं।


 शुभेंदु ने जनता से अपील की कि वे 'सेवाश्रम' शिविरों से दवाएं न लें और न ही वहां रक्तदान करें। उन्होंने कहा, "इसके जरिए हिंदुओं के परिवार नियोजन की गुप्त कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक भाजपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के साथ 'सिविक वॉलंटियर्स' ने नियमों के विरुद्ध छापेमारी की और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। अभिषेक बनर्जी (भतीजे) का नाम लिए बिना उन्होंने तंज कसा कि चुनाव से पहले वे नंदीग्राम आ रहे हैं, लेकिन यहाँ की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है और 'सेवाश्रम' के नाम पर दिखावा हो रहा है।



शुभेंदु ने भरोसा दिलाया कि गिरफ्तार कार्यकर्ता की जमानत के लिए वे अदालत जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले में एससी (SC) कमीशन में पहले ही शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है,हालांकि तृणमूल कांग्रेस (TMC): पार्टी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए इसे 'सांप्रदायिक ध्रुवीकरण' की घटिया कोशिश करार दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि इस तरह के बयानों से सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जनता में अविश्वास और डर पैदा हो सकता है, जो खतरनाक है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर