जादु डांगा में महाली आदिवासी समाज का 8वां राज्य सम्मेलन संपन्न: समाज के उत्थान, शिक्षा और नौकरी में अधिकारों पर ज़ोर



जामुड़िया-जादु डांगा बगानपाड़ा में आदिवासी महाली समाज की ओर से उनके 8वें राज्य सम्मेलन का भव्य आयोजन जादुडांगा फुटबॉल मैदान में किया गया. इस वार्षिक सम्मेलन में महाली समाज के उत्थान, शिक्षा में प्रगति और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने पर गहन चर्चा की गई.


सम्मेलन की मुख्य बातें और किताब का विमोचन

सम्मेलन के दौरान महाली समाज के इतिहास, संस्कृति और वर्तमान चुनौतियों पर केंद्रित एक विशेष महाली समाज किताब का विमोचन भी किया गया.


महाली समाज के सचिव गोस्साई महाली ने सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्षों की तरह, इस वर्ष भी आदिवासी महाली समाज की ओर से इस राज्य सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें स्थानीय सहित दूर-दराज के महाली समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.


सचिव गोस्साई महाली ने सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य स्पष्ट किया . उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि महाली समाज को और आगे बढ़ाया जाए तथा समाज के लोगों को शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में उनके सही अधिकार मिल सकें.


उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि महाली समाज के युवाओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करके शिक्षक, डॉक्टर और अन्य अच्छे पदों पर नियुक्त होकर समाज का नाम रोशन करना चाहिए. इसके लिए उन्होंने बताया कि महाली समाज अपने हक को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार को भी अपनी मांगों से अवगत कराएगा.


इस सम्मेलन में विधायक हरेराम सिंह,जामुड़िया बोरो एक के चेयरमैन शेख शानदार,डॉक्टर शामु महाली,पुरूलिया नगरपालिका चेयरमैन नवेंदु महाली,अध्यक्ष हराधन महाली,सचिव गोस्साई महाली,बादल महाली,गणेश महाली तथा बड़ी संख्या में महाली समाज के सदस्य मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार