रानीगंज ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई: फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले 7 दुकानदारों का सामान जब्त, बेतरतीब पार्किंग पर कटा चालान



रानीगंज- रानीगंज ट्रैफिक विभाग ने सोमवार को इतवारी मोड़ और सी आर रोड इलाके में एक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य उन दुकानदारों पर शिकंजा कसना था जिन्होंने अपनी दुकान का सामान सड़क और फुटपाथ पर फैलाकर रखा हुआ है, जिससे आम राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है.


 सामान जब्त और सख्त हिदायत

अभियान के दौरान, प्रशासन के अधिकारियों ने सात ऐसे दुकानदारों के सामान को जब्त कर लिया जिन्होंने फुटपाथ को पूरी तरह से घेर रखा था. सभी दुकानदारों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि वे भविष्य में अपनी दुकान की सामग्री को फुटपाथ पर न फैलाएं. यह कार्रवाई लोगों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए की गई है.


बेतरतीब पार्किंग पर चालान

फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के अलावा, ट्रैफिक पुलिस ने बेतरतीबी से सड़क के किनारे खड़े किए गए दोपहिया वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की.कई वाहन चालकों का चालान किया गया, जिन्होंने अपने वाहनों को इस तरह से पार्क किया था जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही थी और रास्ते में रुकावट आ रही थी


प्रशासन की इस पहल पर आम जनता ने इस कार्रवाई का जोरदार स्वागत किया.स्थानीय एक निवासी ने बताया कि "जिस तरह से फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है, उससे पैदल चलने वालों को मजबूरी में सड़क पर चलना पड़ता है, जो बेहद खतरनाक है. हम प्रशासन के इस सख्त कदम की सराहना करते हैं," एक स्थानीय नागरिक ने कहा.जनता का मानना है कि इस तरह की नियमित कार्रवाई से न केवल पैदल चलने वालों की परेशानी कम होगी, बल्कि शहर में यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार