निजी कारखाने में हादसे के बाद सुलझा विवाद, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 6-6 लाख का मुआवजा

जामुड़िया: जेबी ऊर्जा कारखाने में एसबेस्टर शीट टूटने से हुई थी दो श्रमिकों की मौत, प्रबंधन और आइएनटिटीयूसी के बीच बनी सहमति



जामुड़िया- जामुड़िया थाना क्षेत्र के केंदा फाड़ी अंतर्गत धंसल मोड़ स्थित 'जेबी ऊर्जा' कारखाने में हुए दर्दनाक हादसे के बाद उपजा तनाव बुधवार रात मुआवजे की घोषणा के साथ शांत हो गया.कारखाना प्रबंधन और श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी के बीच हुई त्रिपक्षीय बैठक में तय हुआ कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 6 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.


हादसे में गई थी दो जान

विदित हो कि बीते मंगलवार की सुबह कारखाने में निर्माण कार्य के दौरान एस्बेस्टर शीट टूटने से फहीम अंसारी (36) और आसिफ इकबाल (42) नामक दो श्रमिक ऊंचाई से गिर गए थे. इस हादसे में दोनों की मौत हो गई थी.घटना के बाद से ही मुआवजे और सुरक्षा मानकों को लेकर कारखाना परिसर में तनाव का माहौल था.


मुआवजे का स्वरूप

बुधवार को मृतक के परिजनों, कारखाना मालिक और श्रमिक नेताओं के बीच लंबी वार्ता चली समझौते के अनुसार दोनों मृतक परिवार को कुल 6 लाख रुपये तीन किस्तों में दिए जाएंगे.तत्काल सहायता के रूप में दोनों परिवारों को 25-25 हजार रुपये नकद प्रदान किए गए हैं.


आईएनटीटीयूसी (ब्लॉक 2) के अध्यक्ष राजू मुखर्जी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, "यह एक अत्यंत दुखद दुर्घटना है. मारे गए दोनों श्रमिक बेहद गरीब थे और उन्होंने हाल ही में कारखाने में काम शुरू किया था. हमने सुनिश्चित किया है कि उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित रहे. हम सदैव श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं."


बैठक के बाद कारखाने में स्थिति सामान्य हो गई है, हालांकि इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा इंतजामों पर सवालिया निशान लगा दिया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर