बीएनआई डायनेमिक दुर्गापुर चैप्टर का गठन, 37 संस्थापक सदस्य शामिल


रानीगंज: पश्चिम बर्धमान में व्यावसायिक नेटवर्किंग को नई ऊँचाई देने के उद्देश्य से, बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल ने बीएनआई डायनेमिक दुर्गापुर चैप्टर का आधिकारिक रूप से गठन कर दिया है. यह पहल रानीगंज, दुर्गापुर और आस-पास के क्षेत्रों के उद्यमियों के लिए एक मजबूत नेटवर्किंग मंच प्रदान करेगी.


यह गठन कार्यक्रम एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजदीप समल और नम्रता समल के सफल नेतृत्व में संपन्न हुआ. एग्जीक्यूटिव डायरेक्टरों ने विमल समल को उनके अमूल्य मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया.साथ ही, उन्होंने एरिया डायरेक्टर प्रकाश अग्रवाल और दीपक शर्मा के सहयोग की भी सराहना की.बीएनआई डायनेमिक दुर्गापुर ने अपनी शुरुआत के साथ ही महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है.यह पश्चिम बर्धमान क्षेत्र का पहला चैप्टर है जिसके पास 'हॉल ऑफ फेम' स्टेटस है. इस नए चैप्टर में 37 संस्थापक सदस्य शामिल हैं, जो इसे पश्चिम बर्धमान क्षेत्र का एक मजबूत व्यावसायिक समूह बनाएंगे.


 बीएनआई डायनेमिक दुर्गापुर चैप्टर की पहली कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष अरुण भरतिया,उपाध्यक्ष शरद कानोडिया जबकि सचिव अक्षत टांटिया बनाये गए.

अरुण भरतिया ने बताया की बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे सफल बिजनेस नेटवर्किंग और रेफरल संगठन है. 76 से अधिक देशों में 3,50,000 से अधिक सदस्य हैं. बीएनआई का पूरा संगठन 'गिवर्स गेन' (देने वाले को मिलता है) के दर्शन पर काम करता है, जिसका अर्थ है कि सदस्यों को पहले दूसरों के व्यवसाय में मदद करनी चाहिए, और बदले में उन्हें भी व्यावसायिक रेफरल प्राप्त होंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता