अरूप विश्वास की भाजपा को खुली चुनौती: "2026 में 26 सीटें जीतकर दिखाए"— रानीगंज में एसआईआर की समीक्षा



रानीगंज- पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ मंत्री सह टॉलीगंज के विधायक अरूप विश्वास ने गुरुवार को रानीगंज में भारतीय जनता पार्टी को 2026 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर खुली चुनौती दी.उन्होंने प्रधानमंत्री के बंगाल में जीत के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा, “इस बार कहें कि भाजपा 26 सीटें जीत कर दिखाए.”


वॉर रूम में महत्वपूर्ण बैठक

खेल, युवा मामलों, बिजली और आवास मंत्री अरूप विश्वास गुरुवार को रानीगंज के विधायक तापस बंद्योपाध्याय के कार्यालय पहुँचे, जहाँ एक 'वॉर रूम' बनाया गया है.उन्होंने दो चरणों में महत्त्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें कीं. अंडाल ब्लॉक के तृणमूल नेताओं और स्थानीय लोगों के साथ बैठक हुई. रानीगंज ब्लॉक के तृणमूल नेतृत्व के अन्य सदस्यों के साथ चर्चा की गई.

बैठक का मुख्य फोकस.एसआईआर कार्य की प्रगति की निगरानी करना था.मंत्री ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कमियों की पहचान की और उन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए.


 मतदाता सूची पर विशेष ध्यान

रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के चुनाव परिणामों को ध्यान में रखते हुए, मंत्री ने मतदाता सूची को मजबूत करने पर जोर दिया. पिछली बार रानीगंज शहरी क्षेत्र से तृणमूल को अपेक्षाकृत कम वोट मिले थे, जबकि अंडाल क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या अधिक होने के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस को अधिक वोट मिले थे. बैठक में मौजूद नेताओं ने बताया कि अंडाल के इस महत्वपूर्ण वोट बैंक को फिर से मजबूत करने का संदेश दिया गया है.


 बिहार चुनाव की "काली छाया" न पड़े बंगाल पर

अरूप विश्वास ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का निर्देश दिया ताकि बिहार चुनाव की "काली छाया" बंगाल पर न पड़े. उन्होंने प्रधानमंत्री और राज्य के चुनाव आयोग पर भी तीखा कटाक्ष किया.

 अरूप विश्वास का आरोप "चुनाव आयोग भाजपा की ‘बी-टीम’ है.अन्य जगहों पर मतदाताओं को प्रभावित कर असली मतदाताओं के नाम हटाए गए और मतदाता सूची में गड़बड़ी की गई, जिससे बिहार के वोट बैंक पर असर पड़ा.ऐसा कुछ पश्चिम बंगाल में न हो, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना होगा."



उन्होंने ममता बनर्जी के निर्देश को दोहराया कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से बाहर नहीं होना चाहिए, और इस कार्य की 100% पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए टीएमसी कार्यकर्ता काम कर रहे हैं.

इस बैठक में अरूप विश्वास के अलावा रानीगंज के विधायक तापस बंद्योपाध्याय, पश्चिम बर्धमान जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, तृणमूल के शीर्ष नेता वी. शिव दासन दासु, बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, अंडाल ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष कालोबरण मंडल, रानीगंज ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष ज्योति सिंह, और अन्य महत्वपूर्ण ब्लॉक तथा ज़िला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं ने मंत्री के निर्देशों के अनुसार एसआईआर प्रक्रिया को तेज़ी से और पारदर्शिता से पूरा करने का संकल्प लिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार