हावड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, एनएच-16 पर बाइक की टक्कर से महिला और बाइक चालक की मौत




हावड़ा (पीबी टीवी): हावड़ा जिले के डोमजुड़ थाना अंतर्गत 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निबड़ा इलाके में एक मर्मांतक सड़क दुर्घटना हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक राह चलती महिला और बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृत महिला बस पकड़ने के लिए सड़क पार कर रही थीं। उसी समय तेज गति से आ रही एक बाइक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला और बाइक चालक दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।




बताया जा रहा है कि बाइक पर कुल दो लोग सवार थे। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही डोमजुड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार