भूमि कार्यालय में पत्रकार बनकर धमकी देने का सनसनीखेज आरोप



 पूर्व बर्दवान (पीबी टीवी):भूमि कार्यालय में पत्रकार बनकर घुसकर धमकी देने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। पूर्व बर्दवान के मंगलकोट थाना क्षेत्र के चाँदरा गांव के निवासी समीरन दास बैराग्य पर आरोप है कि वह दो साथियों को लेकर भातार भूमि एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारी तमाल तरु मिश्र के चेंबर में घुस गया और खुद को पत्रकार बताकर विभिन्न मुद्दों पर स्पष्टीकरण मांगने लगा।




आरोप के अनुसार, विभाग द्वारा रोके गए दो अवैध बालू लदे ट्रकों सहित कई प्रश्न समीरन उठाने लगा। बातचीत के दौरान कई असंगतियाँ सामने आने पर अधिकारी ने उसके दो साथियों को बाहर जाने को कहा। तभी समीरन ने दावा किया कि वे दोनों उसके कैमरामैन हैं।



बीएलआरओ ने उसके पत्रकार होने पर संदेह जताया। आरोप है कि समीरन के पास भले ही कोलकाता के एक पोर्टल चैनल का प्रेस कार्ड और ‘बूम’ मौजूद था, लेकिन वह सक्रिय रूप से पत्रकारिता से नहीं जुड़ा। उसके व्यवहार को देखकर अधिकारियों को बालू माफिया से संभावित संबंध का भी संदेह हुआ।


स्थिति गंभीर होते ही अधिकारी तमाल तरु मिश्र ने समीरन दास बैराग्य को कार्यालय में ही रोककर पूछताछ शुरू की। बाद में भातार थाना में उसके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस जांच में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर