नकली दवा बाजार के खिलाफ बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का महाअभियान

रानीगंज शाखा ने निकाली जागरूकता रैली, लोगों को कुआर कोड और कैश मेमो लेने की सलाह




रानीगंज: स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रहे नकली दवाओं के बढ़ते कारोबार को रोकने की मांग करते हुए रविवार को बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की रानीगंज शाखा की तरफ से एक जागरूकता अभियान और रैली का आयोजन किया गया.यह अभियान बीसीडीए के बैनर तले पूरे बंगाल में चलाया जा रहा है.


जागरूकता रैली और स्ट्रीट कॉर्नर:

संस्था ने एक सरकारी बैंक के सामने से शुरू हुई .यह रैली तार बांग्ला मोड़, दाल पट्टी मोड़ और इतवारी मोड़ होते हुए नेताजी स्टैच्यू के सामने आकर समाप्त हुई. समापन स्थल पर एक 'स्ट्रीट कॉर्नर' कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ विभिन्न वक्ताओं ने लोगों को नकली दवाओं के खतरों, उन्हें पहचानने के तरीके और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी.


नकली दवाओं के खिलाफ मुहिम:

इस मौके पर बीसीडीए रानीगंज शाखा के सेक्रेटरी तिमिर बरण मंडल ने बताया कि उनका संगठन लगातार नकली दवाओं के खिलाफ मुहिम चला रहा है.उन्होंने कहा की आज सिर्फ रानीगंज/आसनसोल में नहीं, बल्कि पूरे बंगाल में यह अभियान चलाया जा रहा है. हम लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि वे नकली दवा के फेर में न पड़ें"


उन्होंने लोगों से खास अनुरोध किया कि कोई भी दवा खरीदने से पहले कुआर कोड से दवा की जांच अवश्य करें.हमेशा दवा खरीदते समय कैश मेमो लें,.मंडल ने कहा कि अगर लोग इन दो बातों का ध्यान रखेंगे, तो दवा विक्रेता नकली दवा नहीं बेच पाएंगे.


बंगाल में बढ़ते नकली दवा बाजार पर चिंता:

संगठन के अध्यक्ष महेश कुमार सराफ ने भी नकली दवा के खिलाफ लगातार मुहिम चलाए रखने की बात कही. उन्होंने कहा कि पहले नकली दवा का इतना प्रभाव बंगाल में नहीं था, लेकिन अब धीरे-धीरे देखा जा रहा है कि बंगाल में भी यह बाजार बढ़ रहा है, जिसे रोकना आवश्यक है.


 श्री सराफ ने कहा कि बीसीडीए वर्षों से इस दिशा में कार्य कर रहा है और सामाजिक कार्यों, जैसे ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन और जरूरतमंदों के लिए मुफ्त दवा का इंतजाम करने में भी हमेशा आगे रहता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली