रानीगंज पंजाबी मोड़ से शिउड़ी रोड तक नए रास्ते का शिलान्यास

अड्डा की पहल पर ₹11 लाख की लागत से होगा निर्माण; विधायक तापस बनर्जी ने बाईपास की मरम्मत का भी दिया आश्वासन




रानीगंज: रानीगंज थाना अंतर्गत पंजाबी मोड़ चौकी परिसर में शनिवार आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण अड्डा की तरफ से एक विकास कार्य का शिलान्यास किया गया.इस परियोजना के तहत पंजाबी मोड़ चौकी से शिउड़ी रोड तक ₹11 लाख की लागत से एक नए रास्ते का निर्माण किया जाएगा, जिसकी आधारशिला रखी गई.


इस मौके पर कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे,जिनमेंरानीगंज के विधायक तापस बनर्जी,अड्डा के चेयरमैन कवि दत्ता,पार्षद ज्योति सिंहरानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त,पंजाबी मोड़ चौकी प्रभारी करतार सिंह,तापस तिवारी, अरविंद सिंघानिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक.


विधायक तापस बनर्जी ने इस अवसर पर कहा कि पंजाबी मोड़ चौकी बहुत पुरानी है, लेकिन पिछले 20 वर्षों में इस क्षेत्र की जनसंख्या काफी बढ़ गई है. बढ़ी हुई आबादी के कारण यहाँ कुछ बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी.उन्होंने बताया कि चौकी प्रभारी द्वारा अड्डा से इन कार्यों के लिए अनुरोध किया गया था, और आज उसी कार्य की शुरुआत की गई है.


खराब बाईपास रोड को सुधारा जाएगा:

विधायक बनर्जी ने एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने कहा कि रानीगंज बाईपास रोड की हालत भी काफी लंबे समय से खराब है.उन्होंने आश्वासन दिया कि अड्डा की तरफ से बहुत जल्द बाईपास रोड की मरम्मत का कार्य भी शुरू किया जाएगा.


विधायक ने अंत में कहा कि रानीगंज के विभिन्न इलाकों में जहाँ कहीं भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने की आवश्यकता होगी, वह और उनकी टीम निरंतर कार्य करती रहेगी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात