“बेटी क्यों?” — नवजात के मुंह में ज़हर! झाड़ग्राम में दादी ने की हत्या की कोशिश, इलाके में सनसनी



झाड़ग्राम, पश्चिम बंगाल (पीबी टीवी): झाड़ग्राम ज़िले के गोपीबल्लवपुर-2 ब्लॉक के बेलियाबेड़ा थाना क्षेत्र के तालग्राम में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

आरोप है कि दादी ने सिर्फ इसलिए नवजात बच्ची के मुंह में ज़हर डाल दिया क्योंकि वह लड़की थी।



पुलिस सूत्रों के अनुसार, 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी गांव के ही 22 वर्षीय युवक से हुई थी। कुछ समय चेन्नई में रहने के बाद वह गर्भवती अवस्था में मायके लौट आई। हाल ही में उसने एक कन्या संतान को जन्म दिया।

इसके बाद जब वह नवजात को लेकर ससुराल पहुँची, तो उस पर मानसिक उत्पीड़न शुरू हो गया।

परिवार का आरोप है कि “लड़का नहीं, लड़की पैदा हुई” इस बात से नाराज़ होकर दादी माला मलिक ने नवजात के मुंह में ज़हर डाल दिया।



गंभीर हालत में बच्ची को पहले तपसिया ग्रामीण अस्पताल, फिर गोपीबल्लवपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, और अंततः झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, पेट वॉश के बाद भी बच्ची को सांस लेने में तकलीफ़ और लगातार दौरे पड़ रहे हैं। फिलहाल वह गंभीर स्थिति में इलाजरत है।


बेलियाबेड़ा थाना पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी दादी माला मलिक को गिरफ्तार किया है।

उसे रविवार दोपहर झाड़ग्राम अदालत में पेश किया गया, जहाँ माननीय न्यायाधीश ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।


घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और निंदा फैल गई है। स्थानीय लोग आरोपी को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर