रेल की बेदखली नोटिस के खिलाफ रानीगंज में 'बस्ती विकास समिति' का विरोध प्रदर्शन

रेलवे ने 3 दिसंबर तक घर खाली करने की दी चेतावनी; 27 नवंबर को स्टेशन मास्टर को दिया जाएगा ज्ञापन




रानीगंज: रेलवे द्वारा रानीगंज के रेल धौड़ा इलाके में रहने वाले बस्ती वासियों को बेदखली नोटिस जारी किए जाने के विरोध में रविवार को एक विरोध सभा का आयोजन किया गया. यह सभा पश्चिम बंगाल बस्ती विकास समिति और सीआईटीयू के संयुक्त तत्वावधान में रेल धौड़ा में ही आयोजित हुई


बेदखली की चेतावनी:

रेलवे ने कुछ दिन पहले बस्ती वासियों को बेदखली नोटिस थमाया था, जिसमें 3 दिसंबर तक घरों को खाली करने की चेतावनी दी गई है.इसी धमकी के विरोध में यह सभा में आगे की रणनीति पर विचार किया गया.


आंदोलन की रूपरेखा:

बैठक में यह तय किया गया कि बेदखली के विरोध में आंदोलन को तेज किया जाएगा जिसमें आगामी 27 नवंबर को रानीगंज रेलवे स्टेशन मास्टर को एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज्ञापन सौंपा जाएगा. इस बेदखली के खिलाफ रानीगंज शहर की विभिन्न बस्तियों में भी विरोध सभाएँ आयोजित की जाएँगी.


सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बस्ती वासियों को किसी भी कीमत पर बेदखल नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जरूरत पड़ी तो लोगों को साथ लेकर एक विशाल और व्यापक आंदोलन खड़ा किया जाएगा.


इस दौरान सभा को बस्ती संगठन के जिला सचिव संजय प्रमाणिक, रानीगंज शहर समिति के सचिव सौमित्र सिन्हा, श्रमिक नेता उमापद गोप, हेमंत प्रभाकर, रामकृष्णा चटर्जी ने संबोधित किया.सभा का संचालन बस्ती संगठन रानीगंज शहर समिति के अध्यक्ष आनंद बाउरी ने किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल