दहला देने वाली घटना: अंडाल के हरिपुर बाजार में पति ने दिनदहाड़े पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला!

गले, पेट और पैर में लगी गंभीर चोटें, घायल महिला आसनसोल अस्पताल रेफर



अंडाल: अंडाल थाना के बनबहाल फांड़ी अंतर्गत हरिपुर बाजार में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने आज एक सनसनीखेज रूप ले लिया। दिनदहाड़े एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।



घटना का विवरण:

प्रत्यक्षदर्शी अरबाज खान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला पायल स्कूटी से आ रही थी, तभी उसके पति ने उसे रोका। दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद पति ने अचानक पीछे से चाकू निकाला और पायल पर वार कर दिया।




चाकू के वार महिला के गले के नीचे, पेट और पैर में लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बीच-बचाव किया और गंभीर रूप से घायल पायल को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया।




पारिवारिक विवाद का मामला:

घायल पायल की मां ने बताया कि दोनों पति-पत्नी हैं। पति की पहचान छोरा निवासी पिंटू गोप के रूप में हुई है। पायल हरिपुर नर्सिंग होम में काम करती थी। मां ने बताया कि दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे।


हालांकि, पति ने किस वजह से दिनदहाड़े पत्नी पर चाकू से हमला किया, इसका सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। अंडाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जाँच शुरू कर दी है और आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात