प्रख्यात समाजसेवी देव कुमार सराफ को भावभीनी श्रद्धांजलि: आनंद लोक हॉस्पिटल में शोक सभा का आयोजन




रानीगंज- प्रख्यात समाजसेवी और रानीगंज के प्रतिष्ठित आनंद लोक हॉस्पिटल के संस्थापक देव कुमार सराफ को सोमवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उनका हाल ही में कोलकाता में निधन हो गया था उनकी याद में आनंद लोक हॉस्पिटल परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें रानीगंज इलाके के कई विशिष्ट नागरिक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.



श्रद्धांजलि सभा में रानीगंज के विशिष्ट समाजसेवी मनोज सराफ, गौतम घटक, राजेश जिंदल सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे. सभी ने स्वर्गीय देव कुमार सराफ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

इस मौके पर विशिष्ट समाजसेवी मनोज सराफ ने कहा कि देव कुमार सराफ अपने आपमें एक संस्थान थे. उन्होंने अपनी दूरदर्शिता से आनंद लोक जैसे विशाल अस्पताल का निर्माण किया और हमेशा जरूरतमंदों की सेवा को ही अपना प्रथम लक्ष्य रखा.



 पुत्री ने पिता के सपने को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय देव कुमार सराफ की बेटी संयुक्ता झाझरिया और दामाद संजय झाझरिया भी अन्य रिश्तेदारों तथा अस्पताल के कर्मचारियों के साथ उपस्थित थे.

संयुक्ता झाझरिया ने भावुक होते हुए बताया कि उनके पिता उनके लिए एक संस्थान के समान थे और उन्होंने हमेशा जरूरतमंदों की सेवा को ही अपना सर्वोच्च लक्ष्य माना। उन्होंने संकल्प लिया कि वह अपने पिता के इस लक्ष्य को आगे लेकर जाएंगी.संयुक्ता झाझरिया ने रानीगंज वासियों से सहयोग की उम्मीद जताते हुए कहा, "मेरे पिता द्वारा शुरू किया गया कोई भी कार्य बंद नहीं होगा."



उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता आनंद लोक हॉस्पिटल की चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर करने की होगी, क्योंकि अस्पताल के माध्यम से ही जरूरतमंदों की सेवा की जाती है. उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने पिता के मार्गदर्शन और नक्शे कदम पर चलने का प्रयास करेंगी और लोगों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी.


यह श्रद्धांजलि सभा देव कुमार सराफ के असाधारण जीवन और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद करने का एक भावुक क्षण था.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात