मालदा: अनियंत्रित कार घर में घुसने से घायल 6 वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में बवाल—टायर जलाकर सड़क अवरोध, पुलिस वाहन पर हमला


मालदा (पीबी टीवी): मालदा जिले के इंग्लिशबाज़ार थाना क्षेत्र के कोतूआली के मिलिक आरापुर इलाके में गुरुवार रात भारी तनाव देखा गया. छह वर्ष के एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया. 

घटना के अनुसार, एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे घर में घुस गई थी, जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए बच्चे की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद ग्रामवासी सड़क पर उतर आए और टायर जलाकर सड़क अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।






सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन उत्तेजित भीड़ ने पुलिस वाहन पर हमला कर दिया। खबर है कि भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर उसे उलट भी दिया।

स्थिति बिगड़ते देख भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बाद परिस्थिति नियंत्रित होने की खबर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात