बंगाल: पानागढ़ एयरफोर्स कैंप में भर्ती परीक्षा देने आए 6 अभ्यर्थी हिरासत में, सिलीगुड़ी से भी पहुंचे थे अभ्यर्थी



पश्चिम बंगाल: देश-भर में वायुसेना की विभिन्न शाखाओं में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में पानागढ़ स्थित अर्जन सिंह एयरफोर्स स्टेशन में तीन दिनों से प्रवेश परीक्षा आयोजित हो रही है। रविवार को  परीक्षा  का दूसरा दिन  था । कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच प्रतिदिन की तरह परीक्षा संपन्न হয়।



परीक्षा केंद्र में घड़ी, बेल्ट सहित किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। यहां तक कि केंद्र के आस-पास तस्वीर लेने पर भी वायुसेना की ओर से बार-बार रोक-टोक की गई। देश के विभिन्न हिस्सों— सिलीगुड़ी , उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों से हजारों परीक्षार्थी पानागढ़ पहुंचे हैं।



यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और दुर्घटना रोकने के लिए कांकसा ट्रैफिक गार्ड की ओर से कुछ सड़कों पर पहले से ही वाहनों का आवागमन बंद रखा गया। वहीं परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक बिना बाधा पहुँचाने के लिए पानागढ़ के कई स्थानों पर पुलिस तैनात रही। कांकसा थाने के अधिकारी भी प्रमुख चौराहों पर जिम्मेदारी संभालते नजर आए।


सुबह एयरफोर्स कैंप के सामने पुलिस की एक हेल्प डेस्क खोली गई, जिसमें कांकसा थाना प्रभारी प्रसून खाँ, ट्रैफिक गार्ड के एसीपी राजकुमार मालाकार, ओसी अनुप कुमार हाँती सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


प्रतिदिन तीन चरणों में परीक्षा ली जाती है। रविवार को कुछ अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में असंगति पाए जाने और कुछ के पास इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिलने पर उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। इस दौरान छह अभ्यर्थियों को वायुसेना अधिकारियों ने আটক कर कांकसा थाने के हवाले कर दिया।


परीक्षार्थियों का कहना है कि परीक्षा केंद्र के अंदर सभी प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। बाहर भी पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मदद से किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही। दूर-दराज़ से आए अभ्यर्थी बंगाल प्रशासन की व्यवस्था से संतुष्ट दिखाई दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली